नई दिल्ली: नीट (NEET) और अन्य परीक्षाओं में पेपर लीक के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देर रात एक अहम वीडियो संदेश जारी कर देश के छात्रों और अभिभावकों को बड़ी राहत दी है। पीएम ने स्पष्ट किया है कि सरकार अब इस मुद्दे पर और अधिक सख्त और निर्णायक रुख अपनाने जा रही है।
पेपर लीक मामूली विषय नहीं, छात्रों का दर्द समझता हूं प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि पेपर लीक की घटनाएं लाखों छात्रों और उनके माता-पिता के लिए बेहद पीड़ादायक हैं। उन्होंने इसे एक गंभीर मुद्दा बताते हुए कहा कि सरकार ने पिछले ढाई महीनों में इस दिशा में कई कड़े कदम उठाए हैं। अब तक कई दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है।
22 लाख छात्रों का भविष्य प्राथमिकता पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि सरकार की सबसे बड़ी जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना थी कि छात्रों का एक साल बर्बाद न हो। उन्होंने बताया कि तमाम चुनौतियों के बावजूद सरकार ने पूरी ताकत लगाकर कम से कम समय में 22 लाख छात्रों की परीक्षाएं आयोजित कीं। 19 जुलाई को आए नतीजों के बाद से देशभर में सफल छात्रों में खुशी का माहौल है।
फास्ट ट्रैक कोर्ट और कानूनों पर मंथन पीएम मोदी ने घोषणा की है कि सरकार अपनी कार्रवाई को यहीं सीमित नहीं रखेगी। उन्होंने जानकारी दी कि पेपर लीक के खिलाफ कठोर सजा के प्रावधान और फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन को लेकर विभागों ने एक मसौदा (Draft) तैयार कर लिया है।
संसद से लेकर कैबिनेट तक सख्त कदम इस मसौदे पर 24 जुलाई को होने वाली कैबिनेट बैठक में चर्चा की जाएगी। कैबिनेट के सुझावों के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके बाद, सरकार का प्रयास रहेगा कि सोमवार से शुरू हो रहे संसद के दूसरे सप्ताह में इस बिल को प्राथमिकता के आधार पर पेश कर जल्द से जल्द पारित कराया जाए।
(यह खबर अपडेट की जा रही है)
More strict actions against paper leaks to come in tomorrow’s Cabinet! pic.twitter.com/NRysBukk5U
— Narendra Modi (@narendramodi) July 23, 2026
पेपर लीक पर मोदी सरकार का ऐतिहासिक वार : फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर गदगद हुईं कंगना रनौत
नीट पेपर लीक: बातचीत के लिए CJP ने सरकार को दिया न्यूट्रल जगह का विकल्प, PM मोदी पर साधा निशाना
NEET विवाद: राहुल गांधी का शक्ति प्रदर्शन, 120 सांसदों के साथ सड़क पर उतरे और गूंजा राष्ट्रगान
छात्रों को ड्रग्स केस में फंसाने की धमकी देने वाला पुलिसकर्मी बर्खास्त, महाराष्ट्र में उबाल
डिंडोरी: अस्पताल का सनसनीखेज वीडियो वायरल, क्या मरीज को चढ़ाया जा रहा था मिनरल वॉटर?
जंतर-मंतर का रण: प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को घेरा, लात-घूंसों और ईंटों से बेरहमी से पीटा
पेपर लीक पर आधी रात को पीएम मोदी का बड़ा एक्शन: कैबिनेट बैठक में आज होगा कड़ा फैसला
जंतर-मंतर पर आधी रात एक्शन की अटकलें, दिल्ली पुलिस की दो टूक- भ्रामक खबरें न फैलाएं
NEET पेपर लीक: राहुल गांधी की हुंकार, भारत के छात्र अकेले नहीं , संसद से सड़क तक संग्राम
15 साल की उम्र में वर्ल्ड रिकॉर्ड: वैभव सूर्यवंशी ने हरारे में मचाया कोहराम!