नीट (NEET) परीक्षा में धांधली और पेपर लीक विवाद को लेकर दिल्ली की सड़कें गुरुवार को सियासी अखाड़ा बन गईं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी की अगुवाई में 120 से अधिक विपक्षी सांसदों ने केंद्र सरकार के खिलाफ अनोखा मोर्चा खोला।
राहुल के घर जुटे दिग्गज गुरुवार सुबह से ही राहुल गांधी के 5, सुनेहरी बाग रोड स्थित आवास पर राजनीतिक हलचल तेज थी। मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी, सुप्रिया सुले, महुआ मोइत्रा समेत तमाम वरिष्ठ नेता वहां एकत्रित हुए। जब खड़गे से बैठक का कारण पूछा गया तो उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, साहब ने चाय पर बुलाया था, इसलिए आया हूं।
बसों में सवार होकर निकाला मार्च चाय-नाश्ते के बाद अचानक 120 सांसद दो विशेष बसों में सवार होकर गांधी स्मृति की ओर निकल पड़े। सांसदों के हाथों में पोस्टर थे, जिनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई थी। इस दौरान सांसदों ने एकजुटता दिखाते हुए अपने मोबाइल की फ्लैशलाइट जलाकर विरोध दर्ज कराया।
पुलिस ने रोका, प्रियंका ने मोर्चा संभाला जैसे ही बस 30 जनवरी मार्ग की ओर बढ़ी, दिल्ली पुलिस ने भारी बैरिकेड्स और सरकारी बसों को सड़क पर खड़ा कर रास्ता ब्लॉक कर दिया। रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) तैनात कर दी गई। इस दौरान प्रियंका गांधी बस की ड्राइवर सीट के पास जाकर पुलिस अधिकारियों से भिड़ गईं और तीखी बहस हुई।
लोकतंत्र की हो रही हत्या सड़क पर रोके जाने के बाद राहुल गांधी ने दहाड़ते हुए कहा, छात्र सड़कों पर न्याय मांग रहे हैं और उन पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। सरकार युवाओं के सपनों की हत्या कर रही है। राहुल ने साफ किया कि इंडिया गठबंधन छात्रों के साथ ढाल बनकर खड़ा है।
गांधी स्मृति में गूंजा राष्ट्रगान काफी गतिरोध के बाद पुलिस ने रास्ता खोला। गांधी स्मृति पहुंचकर राहुल गांधी और सभी विपक्षी सांसदों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। राहुल ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां बापू की हत्या हुई थी, आज वहीं सरकार युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही है।
सियासी बयानबाजी तेज इस प्रदर्शन पर बीजेपी ने तीखा पलटवार किया है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी.एल. संतोष ने इसे केवल पब्लिसिटी और ड्रामेबाजी का खेल बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल जनता का ध्यान भटकाने के लिए यह नाटक कर रहा है। वहीं, विपक्ष ने साफ किया है कि नीट के मुद्दे पर उनकी लड़ाई जारी रहेगी।
Our leader Mahatma Gandhi ji was assassinated over here.
— Congress (@INCIndia) July 23, 2026
Today, the Modi government is assassinating democracy in India, brutalizing students, and beating students.
The Opposition is not going to accept this. We are with the students, and Mr. Narendra Modi has to remove the… pic.twitter.com/xQIp6MSQq1
मुंबई की सड़कों पर उतरीं रिया यादव: पुलिस वैन के आगे डटीं, प्रदर्शनकारियों के लिए बनी ढाल
मुंबई: NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में लेडी सिंघम का अवतार, पुलिस वैन के सामने डटी महिला का वीडियो वायरल
जन नायकन रिव्यू: थलपति विजय की विदाई फिल्म देख थिएटर्स में मचा जश्न, फैंस बोले- ब्लॉकबस्टर !
विराट कोहली की कप्तानी छोड़ने पर मदन लाल का बड़ा खुलासा, बोले- निराशा हुई
अमरोहा का अतरंगी मामला: एक दूल्हे और तीन सगी बहनें, वीडियो के पीछे का सच सुनकर चकरा जाएगा सिर
एक हाथ से रोकी पुलिस वैन, नीट प्रोटेस्ट की सुपरगर्ल रिया अहीर कौन हैं?
इग्नू छात्रों के लिए सुनहरा मौका: 12 लाख तक का पैकेज, 27 जुलाई से शुरू हो रहा मेगा प्लेसमेंट ड्राइव
23 दिन तक बच्चे भूख हड़ताल पर थे, तब याद नहीं आए? : पेपर लीक पर कपिल सिब्बल का PM मोदी पर बड़ा हमला
क्या श्रेयस अय्यर बदल पाएंगे अपनी किस्मत? ज़िम्बाब्वे के खिलाफ पहली जीत की तलाश
एक पति, तीन दुल्हनें: अमरोहा में सगी बहनों की अनोखी शादी ने मचाया हड़कंप