ज़िम्बाब्वे में वैभव का जलवा ज़िम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में बिहार के 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महज 15 साल 118 दिन की उम्र में अपना पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक जड़कर सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव की इस सफलता के बाद उन्हें हरारे में बिहारी प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है। प्रशंसक उनसे मिलने के लिए घंटों इंतज़ार करते देखे जा रहे हैं।
बिहार बन रहा पेसर्स की नर्सरी बिहार से सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि कई क्रिकेटर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छाए हुए हैं। इसमें ईशान किशन, मुकेश कुमार, आकाश दीप, साकिब हुसैन और मो. इज़हार जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। बिहार क्रिकेट संघ (BCA) के अध्यक्ष हर्षवर्धन तिवारी का कहना है कि अब बिहार तेज गेंदबाजों की नर्सरी बनता जा रहा है।
ऑस्ट्रेलिया में ट्रेनिंग ले रहे वासुदेव प्रसाद बिहार की खदान से निकले एक और हीरा, मुजफ्फरपुर के तेज गेंदबाज वासुदेव प्रसाद ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्हें प्रतिष्ठित MRF पेस फाउंडेशन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत ऑस्ट्रेलिया भेजा गया है। वहां वासुदेव वर्ल्ड क्लास कोचिंग और सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। वासुदेव ने अंडर-16 से लेकर अंडर-23 तक बिहार का शानदार प्रतिनिधित्व किया है।
रिंकल तिवारी भी तैयार वासुदेव के साथ गोपालगंज के रिंकल तिवारी का नाम भी चमक रहा है। अंडर-19 स्तर पर अपना लोहा मनवाने के बाद, रिंकल को भी तराशने के लिए MRF पेस फाउंडेशन द्वारा चुना गया है। उन्हें बीसीसीआई के एनसीए और जोनल मैचों में भी मौका मिला है। BCA सचिव ज़िआउल अरफीन ने इन खिलाड़ियों को उनकी मेहनत का फल मिलने पर बधाई दी है।
बदल रही है बिहार क्रिकेट की तस्वीर वैभव का रिकॉर्ड और वासुदेव-रिंकल जैसे खिलाड़ियों का ऑस्ट्रेलिया का दौरा इस बात का प्रमाण है कि बिहार में अब प्रतिभाओं को सही मंच और एक्सपोजर मिल रहा है। अनुशासन और कड़ी मेहनत के दम पर ये युवा सितारे अब भारतीय क्रिकेट के क्षितिज पर अपनी छाप छोड़ने को तैयार हैं। आने वाले समय में ये नाम भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों की जुबान पर आम होंगे।
*Found relatives from grandma s village! 🤣
— Jara (@JARA_Memer) July 23, 2026
Vaibhav Sooryavanshi met fans from his grandmother s village in Zimbabwe.
They jokingly said, 𝗚𝗶𝘃𝗲 𝘂𝘀 𝗽𝗿𝗶𝗼𝗿𝗶𝘁𝘆 𝗳𝗼𝗿 𝘆𝗼𝘂𝗿 𝗮𝘂𝘁𝗼𝗴𝗿𝗮𝗽𝗵! 😅 pic.twitter.com/LA7vQ1A50x
कड़क माल है गाइज... आंसू गैस के धुएं में कूदकर बिहारी युवक ने दी ऐसी रिव्यू , वीडियो हुआ वायरल
नीट पेपर लीक: न दफ्तर, न जंतर-मंतर; कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में आज सरकार और CJP की आर-पार की बातचीत
जंतर-मंतर पर डिजिटल पहरा : क्या AI कैमरों से हो रही है प्रदर्शनकारियों की जासूसी?
उत्तराखंड पुलिस को अलविदा कह जंतर-मंतर पहुंचे शेर , कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन को दिया समर्थन
दिल्ली मेट्रो की नो एंट्री : सुरक्षा कारणों से लगातार तीसरे दिन बंद हैं ये 17 स्टेशन
दिल्ली में अब कूड़े का डोर-टू-डोर खात्मा: CM रेखा गुप्ता ने शुरू किया स्वच्छता का मेगा मिशन
क्या विजय की आखिरी फिल्म देखने पहुंची थीं पत्नी संगीता? वायरल वीडियो की सच्चाई आई सामने
नीट पेपर लीक: शिक्षा मंत्री की बर्खास्तगी की मांग पर आर-पार, विपक्ष का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
बिना इंटरनेट काम करने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का बड़ा प्रहार, GitHub को दी चेतावनी
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म: सरकार के आश्वासन पर सीएम रेखा गुप्ता ने कही ये बड़ी बात