पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच शुक्रवार सुबह उत्तरी इराक का इरबिल शहर भीषण धमाकों से गूंज उठा। यहाँ अमेरिकी सेना की मौजूदगी वाले एक महत्वपूर्ण ठिकाने को निशाना बनाया गया है। इस हमले ने खाड़ी क्षेत्र में युद्ध के खतरे को और बढ़ा दिया है।
स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:30 बजे इरबिल के कुर्द क्षेत्र में एक के बाद एक सात जोरदार धमाके हुए। सूत्रों के अनुसार, हमला इतना सटीक था कि उसने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया। धमाके के बाद इलाके में भीषण आग लग गई और आसमान में काले धुएं का गुबार छा गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
हमले के तुरंत बाद सुरक्षा कारणों से इरबिल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सभी उड़ानें अनिश्चितकाल के लिए रद्द कर दी गई हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और सैन्य ठिकाने के आसपास सुरक्षा घेरा और कड़ा कर दिया गया है।
यह हमला अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते टकराव का ही हिस्सा है। दोनों देशों के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर वर्चस्व की जंग छिड़ी है। यह मार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था की लाइफलाइन है, जहाँ से दुनिया का 20 फीसदी तेल और गैस गुजरता है। अमेरिका ने हाल ही में ईरान की उन क्षमताओं को नष्ट करने का अभियान चलाया था, जिनका उपयोग वह समुद्री व्यापार को बाधित करने के लिए करता रहा है।
इस तनाव का असर पूरे खाड़ी क्षेत्र पर पड़ रहा है। बहरीन ने सुरक्षा के मद्देनजर अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी जारी की है। वहीं, लाल सागर में हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी तेल टैंकरों पर हमले के बाद कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे वैश्विक बाजारों में खलबली मच गई है।
इस बीच, इराक के प्रधानमंत्री अली अल-जैदी ने युद्ध को टालने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर दिए हैं। गुरुवार को तेहरान का दौरा करने वाले अल-जैदी ने ईरानी नेतृत्व से संयम बरतने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि इराक अपनी जमीन का इस्तेमाल ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई के लिए नहीं होने देगा। अमेरिका और ईरान, दोनों के साथ बेहतर संबंध रखने वाले अल-जैदी इस संकट को सुलझाने के लिए मुख्य मध्यस्थ की भूमिका में हैं।
IRAN TARGETS U.S. CONSULATE IN ERBIL:
— Global War Monitor (@GWarMonitor) July 24, 2026
Sources report the strike hit the warehouses of the U.S. Consulate in Erbil, northern Iraq, with all flights to Erbil International Airport now suspended. pic.twitter.com/mBDROJkKwY
क्रिकेट के महान जादूगर सर गैरी सोबर्स को 29 जुलाई को मिलेगी अंतिम विदाई, केनसिंग्टन ओवल में होगा राजकीय सम्मान
अब इंसानों के लिए भी आ गया फ्रिज ! भीषण गर्मी में मिनटों में देगा राहत
क्या भारत में होगी ऐतिहासिक एशेज सीरीज? क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के बयान से मची हलचल
पेपर लीक पर महा-कानून की तैयारी: 10 साल की सजा और 1 करोड़ जुर्माने से आगे की क्या है सरकार की रणनीति?
26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, पीएम मोदी ने की जल्द स्वस्थ होने की कामना
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म, सूप पिलाकर केंद्रीय मंत्रियों ने तुड़वाया उपवास
बहुड़ा यात्रा 2026: आज घर लौटेंगे प्रभु जगन्नाथ, जानें पोड़ा पीठा और लक्ष्मी-नारायण मिलन का महत्व
बिहार प्रदर्शन का वायरल वीडियो: टीयर गैस कम पड़ गई क्या? - पुलिस से बोले छात्र
सोनम वांगचुक का 26 दिन का अनशन खत्म: सरकार से क्या हुई डील?
विदेश घूमने का सपना होगा पूरा! IRCTC लाया थाईलैंड, मलेशिया और सिंगापुर का थ्री-इन-वन पैकेज