यदि आप एक ही विदेश यात्रा में तीन अलग-अलग देशों के नजारों का आनंद लेना चाहते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) ने पर्यटकों के लिए बेस्ट ऑफ एशिया - थ्री इन वन टूर पैकेज पेश किया है। यह 12 दिनों की यात्रा यात्रियों को एशिया के तीन प्रमुख देशों की संस्कृति और आधुनिकता से रूबरू कराएगी।
यात्रा की रूपरेखा और समय यह 11 रात और 12 दिनों का ऑल-इंक्लूसिव टूर 10 अगस्त 2026 से शुरू होगा। यात्रा की शुरुआत इंदौर एयरपोर्ट से होगी। इस दौरान पर्यटक थाईलैंड (बैंकॉक और पटाया), मलेशिया (कुआलालंपुर) और सिंगापुर की सैर करेंगे। यात्रियों को 3-स्टार होटल में ठहराया जाएगा, जिसमें पटाया, बैंकॉक, कुआलालंपुर और सिंगापुर में ठहरने की अलग-अलग अवधि तय की गई है।
क्या-क्या मिलेगा इस पैकेज में? IRCTC का यह पैकेज पूरी तरह से हैंड-होल्डिंग अनुभव प्रदान करता है। इसमें हवाई टिकट, होटल स्टे, तीनों समय का भोजन, दर्शनीय स्थलों की सैर, स्थानीय परिवहन और ट्रैवल इंश्योरेंस शामिल है। यात्रियों को वीजा औपचारिकताओं के लिए भी ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी होगी, क्योंकि सिंगापुर वीजा की प्रोसेसिंग पैकेज का हिस्सा है।
इन प्रमुख जगहों का ले सकेंगे आनंद
कितना आएगा खर्च? इस शानदार सफर के लिए डबल या ट्रिपल कमरे में रहने पर प्रति व्यक्ति शुल्क 1,79,900 रुपये है। वहीं, यदि आप अकेले यात्रा करना चाहते हैं (सिंगल ऑक्यूपेंसी), तो इसका खर्च 2,17,100 रुपये होगा। पैकेज में जीएसटी शामिल है, लेकिन सरकार के नियमानुसार लागू टीसीएस (TCS) का भुगतान यात्रियों को अलग से करना होगा।
महत्वपूर्ण जानकारी यात्रा से पहले यह सुनिश्चित करना अनिवार्य है कि आपके पास वैध पासपोर्ट हो, जिसकी वैधता भारत लौटने की तारीख से कम से कम छह महीने अधिक हो। बच्चों के लिए अलग से किराया निर्धारित किया गया है। इच्छुक पर्यटक IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट या क्षेत्रीय कार्यालय से संपर्क कर अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर सकते हैं।
लेखक: सोनम
*IRCTC Tourism presents Best of Asia - Three in One tour package, covering Thailand, Malaysia, and Singapore for 11N/12D. From Thailand s Tropical Charm to Malaysia s Cultural Heritage and Singapore s Futuristic Skyline, enjoy the world-class experiences in one seamless holiday.… pic.twitter.com/rAhDkFS1FD
— IRCTC (@IRCTCofficial) July 23, 2026
योगी का गोरखपुर: विकास की रफ्तार और बदलती तस्वीर से बना स्मार्ट सिटी का नया मॉडल
गिरफ्तारी की आहट और आर-पार की जंग: अभिजीत दीपके की सरकार को सीधी चेतावनी
चाचा का मिशन 2027: अब्बास अंसारी का दावा, बोले- योगी को मंदिर तक पहुंचाएंगे ओपी राजभर
NEET विवाद: शिक्षा सचिव हटने पर भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जवाबदेही नहीं, भ्रष्टाचार को मिल रहा बढ़ावा
क्या ईरान पर होने वाला है अब तक का सबसे बड़ा हमला? ट्रम्प के तेवर से मची वैश्विक हलचल
पेपर लीक गैंग की अब खैर नहीं; 10 साल की जेल और 1 करोड़ का जुर्माना, मोदी सरकार का महा-प्लान तैयार
क्रिस गेल को पछाड़ जोस बटलर बने टी20 के किंग , नंबर-1 की कुर्सी पर अब है इस खिलाड़ी का राज
क्या शाहरुख खान ने किया CJP प्रदर्शन का समर्थन? वायरल पोस्ट की सच्चाई आई सामने
नीट पेपर लीक: सरकार और CJP के बीच बनी सहमति, इस्तीफे पर अटका पेंच
आधी रात को वीडियो संदेश, ये तो मुंह छुपाने जैसा है : नीट पेपर लीक पर रोहिणी आचार्य का पीएम पर तंज