नई दिल्ली: भारत में मॉनसून इस वक्त अपने पूरे शबाब पर है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शनिवार, 25 जुलाई 2026 को देश के 15 राज्यों में भारी बारिश का रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी और पश्चिमी भारत में मूसलाधार बारिश का दौर जारी है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ है।
15 राज्यों में अलर्ट, आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की आशंका है। पहाड़ी राज्यों में लैंडस्लाइड और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा मध्य और पूर्वी भारत के मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मूसलाधार बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति बन सकती है।
गुजरात और असम में बाढ़ का संकट गुजरात पिछले तीन दिनों से लगातार भारी बारिश की मार झेल रहा है। राज्य के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं और शनिवार के लिए भी रेड अलर्ट जारी रखा गया है। दूसरी ओर, पूर्वोत्तर भारत के असम में भी बाढ़ के हालात बने हुए हैं, जिससे नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के ऊपर है।
दिल्ली-NCR में राहत की फुहारें दिल्ली और आसपास के इलाकों में उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। शनिवार को दिल्ली-NCR में दिनभर बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बूंदाबांदी की संभावना है।
मौसम विभाग ने आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है। क्षेत्र में 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की भी उम्मीद है। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में उत्तर-पश्चिमी भारत में बारिश का दौर और तेज होने के संकेत दिए हैं।
*Latest satellite animation pic.twitter.com/lFhYZHBepS
— India Meteorological Department (@Indiametdept) July 24, 2026
स्वाइन फ्लू की चपेट में आईं दिग्गज एक्ट्रेस शबाना आजमी, डॉक्टरों ने दी 5 दिन के आइसोलेशन की सलाह
मलबे के बीच फरिश्ता बना एंबुलेंस कर्मी: 7 महीने के बच्चे की जान बचाने का वीडियो वायरल
क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा? : सीक्रेट डील के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
NEET पेपर लीक: सोनम वांगचुक का अनशन खत्म, NTA में बड़ा बदलाव; क्या अब थम जाएगा छात्रों का आंदोलन?
होटल के बाहर पत्नी को दूसरे के साथ देख भड़का पति, फिर जो हुआ उसे देख दंग रह गए लोग
क्या 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मुझे अपनी ईमानदारी साबित करनी होगी? डील के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
जंतर-मंतर बना किले में तब्दील: लोहे की चेन और कीलों से सील हुआ इलाका; भारी पुलिस बल तैनात
दिल्ली में प्रदर्शन का असर: ट्रैफिक पुलिस की सख्त एडवाइजरी, घरों से निकलने से पहले जान लें ये निर्देश
2027 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! इस धाकड़ बल्लेबाज की हो रही वापसी
पैदा होते ही डॉक्टर से भिड़ गया नन्हा बाहुबली! स्टेथेस्कोप छोड़ना ही भूल गया बच्चा