दिल्ली मेट्रो में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पुरुष यात्री और एक महिला के बीच सीट को लेकर जमकर तू-तू मैं-मैं होती दिखाई दे रही है। यह घटना जनकपुरी वेस्ट मेट्रो की बताई जा रही है।
सीट नहीं थी आरक्षित, फिर भी हुआ हंगामा वीडियो में दिख रहा है कि एक पुरुष यात्री मेट्रो कोच में अपनी सीट पर बैठा है। तभी एक महिला उसके पास आती है और उसे सीट खाली करने के लिए कहती है। दावा किया जा रहा है कि वह सीट महिलाओं के लिए आरक्षित (Reserved) नहीं थी, जिसके चलते युवक ने सीट छोड़ने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।
भैय्या वायरल हो जाओगे बहस के दौरान कोच में मौजूद अन्य यात्री तमाशबीन बने रहे। एक अन्य महिला यात्री, जो इस घटना का वीडियो बना रही थी, युवक को टोकते हुए कहती सुनाई दे रही है, भैया शांत हो जाओ... भैया वायरल हो जाओगे अब... थोड़ी शराफत दिखाओ। इस पर युवक भी अपनी बात रखने की कोशिश करता है, जिससे कोच का माहौल तनावपूर्ण हो जाता है।
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस वीडियो वायरल होने के बाद नेटिजन्स दो गुटों में बंट गए हैं। कई यूजर्स का तर्क है कि यदि सीट आरक्षित नहीं थी, तो किसी भी यात्री को सीट छोड़ने के लिए मजबूर करना गलत है। वहीं कुछ लोगों ने पुरुषों के प्रति इस तरह के व्यवहार को पुरुष मानसिक स्वास्थ्य (Men s Mental Health) से जोड़ते हुए चिंता जताई है।
शालीनता और नियमों का सवाल सोशल मीडिया पर लोग सार्वजनिक स्थानों पर व्यवहार को लेकर भी सवाल उठा रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि चाहे महिला हो या पुरुष, किसी को भी सबके सामने इस तरह अपमानित करना सही नहीं है। हालांकि, वायरल वीडियो में विवाद के अंत की स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसने एक बार फिर पब्लिक ट्रांसपोर्ट में यात्रियों के व्यवहार पर बहस छेड़ दी है।
जनकपुरी वेस्ट मेट्रो में एक आदमी अपनी सीट पर बैठा था। तभी एक महिला उससे सीट छोड़ने को कहने लगी।
— मिच्च मसाला (@micchamasala) July 24, 2026
जब उसने सीट नहीं छोड़ी, तो महिला ने सबके सामने उसे शर्मिंदा करना शुरू कर दिया जबकि वह सीट महिलाओं के लिए Reserved भी नहीं थी।
अगर सीट Reserved नहीं थी, तो सिर्फ़ इसलिए किसी आदमी को… pic.twitter.com/h5sOx3bHDb
भारी बारिश का अलर्ट: अगले 5 दिनों तक इन राज्यों में भीगेंगे आप, जानें अपने शहर का हाल
पैदा होते ही डॉक्टर से भिड़ गया नन्हा बाहुबली! स्टेथेस्कोप छोड़ना ही भूल गया बच्चा
ई-रिक्शा चलाने से ग्लासगो के पोडियम तक: जानिए कौन हैं झंडू कुमार, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खोला
बच्चों को सिर्फ आदेश नहीं, तर्क चाहिए: छात्र आंदोलन के बीच मोहन भागवत का बड़ा संदेश
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तो वार्ता बेमानी , सरकार को CJP की दो-टूक चेतावनी
पाकिस्तान सीरीज से पहले वेस्टइंडीज को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज अल्जारी जोसेफ ने खुद ही किया बाहर होने का फैसला
फुटबॉल की दुनिया में बड़ा उलटफेर: युर्गेन क्लॉप बने जर्मनी के नए कोच, 2030 तक का लिया जिम्मा
मौत की परवाह किए बिना दौड़ा फरिश्ता : 7 महीने के मासूम को बचाकर पेश की इंसानियत की मिसाल
26 दिन का अनशन, 11 किलो वजन घटा और अब आरोपों का बोझ: ICU से छलका सोनम वांगचुक का दर्द
बिहार बंद: सड़कों पर कॉकरोच बना छात्र, छपरा में बवाल, राज्य भर में 70 हजार जवान तैनात