लद्दाख की मांगों को लेकर 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक इस समय चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा उनके आंदोलन से ज्यादा उन पर लग रहे आरोपों को लेकर है। अस्पताल के ICU में भर्ती वांगचुक ने एक भावुक वीडियो जारी कर आलोचकों को करारा जवाब दिया है।
आईसीयू से जारी अपने वीडियो में सोनम वांगचुक ने कहा कि पिछले 26 दिनों में उनका वजन 11 किलो कम हो चुका है। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि, जो थोड़ी जान बची है, उसे भी अब बेबुनियाद आरोपों का जवाब देने में खर्च करना पड़ रहा है।
सोशल मीडिया पर लोग उनसे सवाल पूछ रहे हैं कि उन्होंने मंत्री के हाथों से अनशन क्यों तोड़ा। इस पर वांगचुक ने दो टूक कहा, अगर समझौता ही करना होता, तो एसी कमरे में बैठकर भी हो सकता था। जमीन पर लेटकर मरने की कगार तक पहुंचने की क्या जरूरत थी?
सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो ने भी जनता से संवेदनशीलता की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि, 26 दिनों तक किसी बड़े उद्देश्य के लिए उपवास करने का साहस पहले खुद दिखाइए, फिर आलोचना कीजिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वांगचुक ने अपने निजी आराम को त्यागकर समाज के हित को चुना है।
सोनम वांगचुक ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपना अनशन समाप्त किया था। वांगचुक ने खुलासा किया कि देश के 65 सांसदों ने उनसे स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अनशन तोड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा कि यह फैसला देश में किसी भी तरह की हिंसक स्थिति को टालने के लिए लिया गया है।
एक तरफ जहां वांगचुक का अनशन खत्म हुआ है, वहीं दूसरी ओर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने अपना आंदोलन बरकरार रखा है। नीट-यूजी 2026 पेपर लीक मामले को लेकर पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है।
इस विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली मेट्रो ने सुरक्षा कारणों से अलर्ट जारी किया है। कल (25 जुलाई) सुबह 07:30 बजे से दिल्ली के 18 प्रमुख मेट्रो स्टेशन, जिनमें राजीव चौक, पटेल चौक और मंडी हाउस जैसे व्यस्त केंद्र शामिल हैं, अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, इन स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी।
AFTER 26 DAYS OF HUNGER DO I NEED TO PROVE MY SINCERITY !!!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 24, 2026
Do please watch and help spread the word. Find the full 22 minutes video on my YouTube Channel: Sonam Wangchuk pic.twitter.com/6CO3tjZsSD
इंटरनेट शटडाउन के बीच संकट में Bitchat: सरकार ने GitHub से मांगी रिपॉजिटरी हटाने की मांग
राजनाथ सिंह का पुराना वीडियो वायरल: NDA में इस्तीफे नहीं होते , शिक्षा मंत्री के विरोध के बीच छिड़ी नई बहस
कॉमिक-कॉन में गूंजी रामायण : उड़ते हाथी और धाकड़ VFX ने लूटी महफिल, फैंस का इंतजार बढ़ा!
फुटबॉल की दुनिया में बड़ा उलटफेर: युर्गेन क्लॉप बने जर्मनी के नए कोच, 2030 तक का लिया जिम्मा
मिडनाइट ऑपरेशन: कैसे पीएम मोदी की मास्टर स्ट्रेटेजी ने खत्म कराया सोनम वांगचुक का अनशन
हॉकी5s एशियन चैंपियनशिप: भारत ने पाकिस्तान को 7-3 से रौंदा, लगातार छठी जीत के साथ सेमीफाइनल की ओर कदम
3 मांगें, 5 सुधार और कल का फैसला: CJP और सरकार के बीच 2 घंटे की मैराथन बैठक के मायने
स्वदेशी कुशा से थर्राएंगे दुश्मन: भारत ने तैयार किया अपना S-400, 400 किमी दूर से ही गिराएगा विमान
क्या दूसरे टी20 में बदलेगी टीम इंडिया की प्लेइंग-11? इन खिलाड़ियों पर टिकी हैं निगाहें
पेपर लीक पर मोदी सरकार का कड़ा प्रहार: दोषियों को 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ का जुर्माना