नई दिल्ली: नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और सरकार के बीच चल रही बातचीत के बीच अब स्थिति और गंभीर हो गई है। संगठन ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अगर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज होगा।
सरकारी मंत्रियों से अहम बैठक शुक्रवार को सीजेपी के प्रतिनिधि सौरभ दास और आशुतोष रांका की मुलाकात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से होने वाली है। यह बैठक कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में प्रस्तावित है। माना जा रहा है कि यह चर्चा पेपर लीक मामले के समाधान की दिशा में एक अहम कड़ी हो सकती है।
मुआवजे और कानूनी मुद्दों पर सकारात्मक संकेत सीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने बताया कि पिछली बैठकों में मुआवजे और कानूनी मामलों को लेकर सरकार का रुख सकारात्मक रहा है। इन मुद्दों पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है और संगठन को जल्द ही इसे लेकर लिखित आश्वासन मिलने की उम्मीद है।
इस्तीफे पर कोई समझौता नहीं हालांकि, रांका ने स्पष्ट कर दिया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा उनकी सबसे बड़ी और अनिवार्य मांग है। उन्होंने कहा, अगर सरकार शिक्षा मंत्री को नहीं हटाती है, तो फिर इन बैठकों का कोई अर्थ नहीं रह जाएगा। हम सरकार के रवैये पर नजर रखे हुए हैं। यदि कोई ठोस फैसला नहीं लिया गया, तो हम सख्त रणनीति अपनाने को मजबूर होंगे।
NTA अधिकारियों की बर्खास्तगी पर उठाए सवाल सरकार द्वारा NTA के 47 अधिकारियों को हटाए जाने के कदम पर भी सीजेपी ने सवाल खड़े किए हैं। रांका का मानना है कि केवल अधिकारियों पर गाज गिराने से मूल समस्या हल नहीं होती। उनकी दलील है कि पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी शिक्षा मंत्री की है और उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।
सरकार को सौंपा मांगपत्र बैठक के दौरान सीजेपी ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए एक विस्तृत चार्टर ऑफ डिमांड्स भी सरकार को सौंपा है। संगठन का कहना है कि वे केवल विरोध नहीं कर रहे, बल्कि व्यवस्था में बदलाव के लिए तकनीकी और प्रशासनिक समाधान भी सरकार के सामने रख रहे हैं। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या सरकार शिक्षा मंत्री के मुद्दे पर झुकती है या आंदोलन और उग्र मोड़ लेगा।
#WATCH | Delhi | After meeting with the government, Cockroach Janta Party s National Spokesperson Ashutosh Ranka says, ...Yesterday s meeting yielded a positive response regarding compensation and legal matters. An in-principle agreement was reached. We hope to receive that… pic.twitter.com/utgBCmMeHW
— ANI (@ANI) July 25, 2026
सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का हंगामा: वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई सच्चाई
सब्जी बेचने से राष्ट्रमंडल खेलों के पदक तक: कौन हैं झंडू कुमार, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों को दी मात
26 दिनों की भूख, 11 किलो वजन कम और अब सवालों के घेरे में सोनम वांगचुक: क्या देशभक्ति का प्रमाण पत्र देना होगा?
वैष्णो देवी यात्रा: 6 दिन के इंतजार के बाद फिर गूंजे जय माता दी के जयकारे, 10 हजार से अधिक भक्तों ने शुरू की चढ़ाई
रूस पर ड्रोन ब्लिट्ज : लगातार छठी रात यूक्रेन का हमला, ई-कॉमर्स हब और ऊर्जा केंद्रों में मची तबाही
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता: राहुल गांधी की हुंकार, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बाहर करो
नीट पेपर लीक: मुनव्वर फारूकी का सेलेब्स पर तंज, बोले- सुरक्षित होने का इंतजार न करें
CJP प्रोटेस्ट के बीच डॉगी की धमाकेदार एंट्री, वीडियो देख लोग बोले- ये तो फुल स्वैग में है!
एक दूल्हे की तीन दुल्हनें: अमरोहा में तीन सगी बहनों ने एक ही युवक से रचाई शादी, कानूनी पचड़ों में फंसा मामला
जंतर-मंतर पर फूड डिलीवरी पर बैन? दिल्ली पुलिस ने अफवाहों का किया सूपड़ा साफ