ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत की है। पैरा पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने पुरुषों के हेवीवेट वर्ग में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। यह जीत केवल एक पदक नहीं, बल्कि गरीबी और शारीरिक चुनौतियों से जूझ रहे एक खिलाड़ी के अटूट हौसले की कहानी है।
शानदार प्रदर्शन और मामूली अंतर से चूके रजत 28 वर्षीय झंडू कुमार ने अपने प्रयासों में 181 किग्रा और 190 किग्रा का वजन सफलतापूर्वक उठाया। उन्होंने कुल 130.9 अंक हासिल किए। वे रजत पदक विजेता मैथ्यू हार्डिंग से केवल 0.1 अंक पीछे रहे। स्वर्ण पदक नाइजीरिया के इदरीस रिलुवान ने जीता। इसी स्पर्धा में भारत के सुधीर ने छठा स्थान प्राप्त किया।
सब्जी बेचने से पोडियम तक का कठिन सफर बिहार के नालंदा जिले के हरनौत गांव के रहने वाले झंडू का जीवन संघर्षों की मिसाल है। 5 साल की उम्र में पोलियो का शिकार होने के बाद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। बचपन में माता-पिता के साथ सब्जियां बेचीं और बाद में ई-रिक्शा चलाकर गुजारा किया। अभावों के बीच पोषण की कमी और कोविड जैसी महामारियों ने उनके राह में कई बाधाएं खड़ी कीं, लेकिन उन्होंने अपनी मेहनत से कॉमनवेल्थ पोडियम तक का सफर तय किया।
तिरंगा देखकर गर्व से भर जाता है मन पदक जीतने के बाद भावुक झंडू ने कहा, भारत के लिए पहला पदक जीतना गर्व की बात है। जब मैं अपने देश का झंडा देखता हूं, तो सारी थकान मिट जाती है। उन्होंने बताया कि अंतिम प्रयास में बारबेल रैक में फंसने के कारण वे स्वर्ण या रजत से चूक गए, फिर भी देश के लिए पदक ला पाना एक बड़ा सपना पूरा होने जैसा है।
अन्य स्पर्धाओं में मिला-जुला परिणाम भारतीय दल के लिए बाकी स्पर्धाएं थोड़ी चुनौतीपूर्ण रहीं। पुरुषों के लाइटवेट वर्ग में अशोक मलिक पदक के बेहद करीब पहुंचकर चौथे स्थान पर रहे। वहीं, महिलाओं के हेवीवेट और लाइटवेट वर्ग में कस्तूरी राजामणि, जसप्रीत कौर और सुमन देवी पदक की दौड़ में जगह नहीं बना सकीं।
झंडू कुमार की यह उपलब्धि न केवल भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में पहली सफलता है, बल्कि यह उन हजारों युवाओं के लिए प्रेरणा है जो विपरीत परिस्थितियों के बावजूद अपनी मंजिल पाना चाहते हैं।
*JHANDU KUMAR WINS BRONZE 🚨
— IndiaSportsHub (@IndiaSportsHub) July 24, 2026
🥉 From unimaginable struggles to the Commonwealth Games podium.
Born with polio, Jhandu Kumar refused to let circumstances define him.
• Son of a vegetable vendor
• Sold vegetables as a child
• Worked as an auto driver
Today, he is India’s… pic.twitter.com/DpPxEo6FE5
मॉनसून का तांडव: 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, गुजरात-असम में बाढ़ का कहर
मुझे गिरफ्तार करो! सफदरजंग अस्पताल में सोनम वांगचुक का फूटा गुस्सा, वीडियो वायरल
मलबे के बीच फरिश्ता बना एंबुलेंस कर्मी: 7 महीने के बच्चे की जान बचाने का वीडियो वायरल
इधर मत आना सुनते ही भड़क गया तोता, मालकिन को लगाई ऐसी डांट कि वीडियो देख हंसी नहीं रोक पाएंगे आप
संघर्षों को पछाड़कर गूंजा बिहार का नाम: कॉमनवेल्थ गेम्स में पैरा-पावरलिफ्टर झंडू कुमार ने जीता कांस्य
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी के बयान पर भड़कीं मॉडल रिया अहीर, कहा- कहना और करना अलग है
मौसम का रेड अलर्ट : दिल्ली-यूपी समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और भारी बारिश का खतरा, 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
NEET विवाद: धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, तो वार्ता बेमानी , सरकार को CJP की दो-टूक चेतावनी
भव्य रसायन स्कीम: केमिकल सेक्टर में क्रांति की तैयारी, मोदी सरकार ने मंजूर किए 3030 करोड़
नीट पेपर लीक का असर: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा