होर्मुज स्ट्रेट में मिसाइल हमला होर्मुज स्ट्रेट में एक बड़े समुद्री हादसे ने हड़कंप मचा दिया है। मोजाम्बिक के झंडे वाले LPG टैंकर दिशा पर अज्ञात मिसाइल से हमला किया गया है। राहत की बात यह है कि जहाज पर सवार सभी 28 भारतीय नाविक पूरी तरह सुरक्षित हैं।
भारत सरकार की नजर भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी कि वे संबंधित अधिकारियों के लगातार संपर्क में हैं। फॉरवर्ड सीमेन्स यूनियन ऑफ इंडिया के अनुसार, जब यह हमला हुआ, तब टैंकर फारस की खाड़ी की ओर बढ़ रहा था।
ईरान पर संदेह, सुरक्षा पर सवाल हमले के पीछे सीधे तौर पर ईरान का नाम लिया जा रहा है, हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस घटना ने दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब समुद्री व्यापार पर साफ दिखने लगा है।
ब्लैक सी में भारतीय की मौत एक तरफ होर्मुज का संकट है, तो दूसरी तरफ ब्लैक सी में एक भारतीय की मौत ने चिंता बढ़ा दी है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, 18 जुलाई को ब्लैक सी में कमर्शियल जहाज MV OMORFI पर हमला हुआ था। इस जहाज पर 3 भारतीय सवार थे, जिनमें से एक की मौत हो गई है।
बढ़ती वैश्विक चिंताएं हाल के दिनों में समुद्री मार्गों पर लगातार होते हमलों ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा को खतरे में डाल दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा है कि सरकार स्थिति पर बारीकी से नजर रखे हुए है और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
BREAKING: Former Indian Navy officer Sagar Gupta reportedly killed following a Ukrainian drone strike targeting a commercial vessel docked at the Russian port of Novorossiysk. 🚨⚓🇮🇳 pic.twitter.com/92LWI5F6wE
— HorizonArchive (@horizn_archive) July 24, 2026
तीसरे दौर की बातचीत से पहले CJP प्रमुख अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा लेकर ही दम लूंगा
छात्र आक्रोश: नीट पेपर लीक पर पटना में भारी बवाल, तेज प्रताप यादव हिरासत में
जंतर-मंतर बना किले में तब्दील: लोहे की चेन और कीलों से सील हुआ इलाका; भारी पुलिस बल तैनात
असम और गुजरात में कुदरत का तांडव: बाढ़ से 93 मौतें, 7 लाख से ज्यादा लोग बेघर
क्या सरकार उन 20 जिंदगियों को वापस ला सकती है? डिंपल यादव का सरकार पर तीखा हमला
वांगचुक का अनशन टूटा, सियासत गरमाई: इमरान मसूद ने साधा निशाना, पूछा- क्या हुई निजी डील ?
दुकान की सीलिंग में दुबका मिला 8 फीट का विशाल अजगर, मची अफरा-तफरी
श्रेयस अय्यर का सिक्का आज रचेगा इतिहास: 88 साल पुराना महा-रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर कप्तान
कब खत्म होगा इंतजार? मैदान पर फिर दिखेगा रोहित-विराट का जलवा, नोट कर लीजिए अगली सीरीज की तारीख
26 दिन का अनशन, 11 किलो वजन और ऑर्गन डैमेज: आरोपों से आहत सोनम वांगचुक का छलका दर्द