लद्दाख के अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण के लिए 26 दिनों तक भूख हड़ताल करने वाले सोनम वांगचुक इन दिनों सुर्खियों में हैं। अनशन खत्म करने के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें मिल रही आलोचनाओं से वे बेहद आहत हैं। ट्रोलर्स के तीखे सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने अपनी शारीरिक स्थिति और संघर्ष का दर्द बयां किया है।
शरीर से मांस गायब, ऑर्गन डैमेज का खतरा सोनम वांगचुक ने एक वीडियो जारी कर अपनी गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि 26 दिनों के लंबे अनशन ने उनके शरीर को भीतर से तोड़ दिया है। उनका 11 किलो वजन कम हो गया है और शरीर की मांसपेशियां (मसल्स) लगभग खत्म हो गई हैं।
सबसे ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि उनके कई अंगों (ऑर्गन्स) को स्थायी नुकसान पहुंचा है। वांगचुक के अनुसार, उनके शरीर और मस्तिष्क पर जो असर पड़ा है, वह आजीवन उनके साथ रह सकता है। उन्होंने लद्दाख की कड़कड़ाती ठंड से लेकर दिल्ली की तपती धूप तक जो संघर्ष किया, उसका परिणाम आज उनके स्वास्थ्य की बदहाली के रूप में सामने है।
क्या अब मुझे ईमानदारी का सबूत देना होगा? अनशन खत्म करने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सरकार के साथ कोई सीक्रेट डील की है। इन आरोपों पर वांगचुक ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया, क्या 26 दिन की भूख हड़ताल के बाद भी मुझे अपनी ईमानदारी साबित करने की जरूरत है?
वांगचुक ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी निजी स्वार्थ या समझौते के तहत अनशन नहीं तोड़ा। उनका मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को कानूनी अड़चनों से बचाना था। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें समझौता ही करना होता, तो वे इतनी लंबी अवधि तक अपने प्राणों को जोखिम में डालकर अनशन क्यों करते।
ट्रोलर्स को करारा जवाब सोनम वांगचुक ने ट्रोल करने वालों से पूछा कि क्या उन्हें यह स्पष्टीकरण देना जरूरी है कि उन्होंने किसके हाथों पानी पीकर अनशन तोड़ा या क्या सौदा हुआ? उन्होंने अपने समर्थकों से मदद की अपील करते हुए कहा कि उनके त्याग पर सवाल उठाना उनके संघर्ष का अपमान है।
वांगचुक ने साफ कर दिया है कि उनका पूरा ध्यान लद्दाख की मांगों और वहां के युवाओं के भविष्य पर है। ऐसी नकारात्मक टिप्पणियों से वे विचलित होने वाले नहीं हैं, लेकिन जिस तरह से उनके बलिदान को नजरअंदाज कर उन पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वह उनके लिए अत्यंत दुखद है।
AFTER 26 DAYS OF HUNGER DO I NEED TO PROVE MY SINCERITY !!!
— Sonam Wangchuk (@Wangchuk66) July 24, 2026
Do please watch and help spread the word. Find the full 22 minutes video on my YouTube Channel: Sonam Wangchuk pic.twitter.com/6CO3tjZsSD
मलबे के बीच फरिश्ता बना एंबुलेंस कर्मी: 7 महीने के बच्चे की जान बचाने का वीडियो वायरल
जंतर-मंतर बना अखाड़ा : FRS कैमरों से निगरानी, नीट विवाद में 130 पुलिसकर्मी और 65 छात्र घायल
छात्र आक्रोश: नीट पेपर लीक पर पटना में भारी बवाल, तेज प्रताप यादव हिरासत में
पूरा किराया लूंगा vs क्यों दूँ? : कैब में महिला और ड्राइवर की तीखी बहस का वीडियो वायरल
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता: राहुल गांधी की हुंकार, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बाहर करो
जंतर-मंतर बना किले में तब्दील: लोहे की चेन और कीलों से सील हुआ इलाका; भारी पुलिस बल तैनात
किंग की शूटिंग से ब्रेक: लंदन की सड़कों पर शाहरुख खान, गौरी और सुहाना के साथ बिताया क्वालिटी टाइम
आप जैसी मां होती तो मैं कर लेती सुसाइड... लॉक अप 2 में शिल्पा शिंदे पर भड़कीं शिवांगी जोशी
नीट पेपर लीक: बीमारी से जूझ रहे हैं CJP चीफ अभिजीत दिपके, फिर भी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े
नौकरी नहीं तो शादी ही सही : दुल्हन का जोड़ा पहनकर जंतर-मंतर पर उतरी छात्रा, सिस्टम पर साधा तीखा निशाना