दिल्ली का जंतर-मंतर इन दिनों नीट (NEET) पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सुलग रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और बड़ी संख्या में छात्रों द्वारा किए जा रहे इस प्रदर्शन ने राष्ट्रीय राजधानी में सियासी पारा चढ़ा दिया है।
हिंसा और धरपकड़ का दौर प्रदर्शन के दौरान हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। आमने-सामने की झड़प में दिल्ली पुलिस के करीब 130 जवान घायल हो गए हैं, जबकि लगभग 65 छात्र भी चोटिल हुए हैं। बिगड़ती कानून-व्यवस्था को देखते हुए पुलिस ने अब तक इस मामले में 15 एफआईआर दर्ज की हैं।
3 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात, भारी भीड़ का जमावड़ा जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में रोजाना औसतन 10 हजार प्रदर्शनकारी मौजूद हैं। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा का घेरा सख्त कर दिया है। इलाके में 3 हजार से अधिक पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों को तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
FRS कैमरों से संदिग्धों पर नजर सुरक्षा के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने हाई-टेक सर्विलांस का सहारा लिया है। जंतर-मंतर पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) वाले कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों के जरिए पुलिस भीड़ में मौजूद उन लोगों पर नजर रख रही है, जिनका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।
2 हजार संदिग्धों की पहचान पुलिस सूत्रों के अनुसार, FRS तकनीक की मदद से अब तक 2 हजार से ज्यादा संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जा चुकी है। पुलिस का आरोप है कि इनमें से कुछ लोग भीड़ को उकसाने और हिंसा भड़काने का काम कर रहे थे। फिलहाल, इन सभी संदिग्धों की भूमिका की जांच की जा रही है और पुलिस पूरे प्रदर्शन स्थल की बारीकी से निगरानी कर रही है।
Students protest in Delhi | Delhi Police Sources say - 130 Police personnel have been injured. 15 FIRs have been registered. About 65 students were injured in the protest. Around 10,000 people on average are present at and around Jantar Mantar, 3000 Police personnel deployed… pic.twitter.com/eI8csRNQdR
— ANI (@ANI) July 25, 2026
मिडिल ईस्ट में सी-वॉर : अमेरिकी हमले से दहला ईरान, कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बीच पद छोड़ा, बोले- युवा शक्ति मेरी प्राथमिकता
ग्लासगो में गूंजा भारत का नाम: झंडू कुमार ने पैरा पावरलिफ्टिंग में जीता ऐतिहासिक ब्रॉन्ज
आज्ञापालन का दौर गया, अब संवाद का समय: नई पीढ़ी पर क्या बोले मोहन भागवत?
श्रेयस अय्यर का सिक्का आज रचेगा इतिहास: 88 साल पुराना महा-रिकॉर्ड टूटने की दहलीज पर कप्तान
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: जंतर-मंतर पर जश्न, अभिजीत दीपके बोले- क्रांति हो गई
नीट पेपर लीक: पीएम मोदी के बयान पर भड़कीं मॉडल रिया अहीर, कहा- कहना और करना अलग है
शिक्षा मंत्री का इस्तीफा ही एकमात्र रास्ता: राहुल गांधी की हुंकार, कहा- धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से बाहर करो
ई-रिक्शा चलाने से ग्लासगो के पोडियम तक: जानिए कौन हैं झंडू कुमार, जिन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का खाता खोला
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: NEET विवाद के बीच बड़ा सियासी कदम