पटना में हिंसक प्रदर्शन नीट (NEET) पेपर लीक मामले को लेकर बिहार की राजधानी पटना आज रणक्षेत्र में तब्दील हो गई। वामपंथी दलों द्वारा बुलाए गए राज्यव्यापी बंद के दौरान प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प हुई, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है।
तेज प्रताप यादव की गिरफ्तारी और दावे जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव प्रदर्शन का समर्थन करने राम गुलाम चौक पहुंचे थे। मौके पर पहुंचते ही प्रदर्शन और उग्र हो गया, जिसके बाद पटना पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए जाने के दौरान तेज प्रताप ने दहाड़ते हुए कहा, मैं छात्रों के साथ खड़ा हूं। अपने युवाओं के हक के लिए मैं जान देने को भी तैयार हूं।
तोड़फोड़ और पुलिस की कार्रवाई पटना में आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ियों में जमकर तोड़फोड़ की और उन्हें पलट दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस ने बल का प्रयोग किया। पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि सीमित बल का इस्तेमाल कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया गया है। उन्होंने कहा, कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। अन्य इलाकों को भी खाली कराया जा रहा है।
औरंगाबाद में भी पत्थरबाजी हिंसा केवल पटना तक सीमित नहीं रही। औरंगाबाद में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पथराव की घटना हुई, जिसमें कई लोगों को चोटें आईं। हंगामे को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रदर्शनकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
पूरे राज्य में अलर्ट नीट पेपर लीक का असर राज्य के कई अन्य जिलों में भी दिखा। समस्तीपुर, छपरा, सीवान और जहानाबाद में वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बिहार बंद के आह्वान के चलते पूरे राज्य में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त की जा रही है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।
*#WATCH | Patna, Bihar: JJD Chief Tej Pratap Yadav detained by police during a student protest over the NEET issue.
— ANI (@ANI) July 25, 2026
He says, I stand with students and youth... I am ready to die for them. pic.twitter.com/5Xc8zb45jB
NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा: सिस्टम के भीतर का खेल और इस्तीफे की पूरी कहानी
मुनव्वर फारूकी का तीखा प्रहार: सेलेब्स की चुप्पी बहादुरी नहीं, सुविधा है
नीट पेपर लीक: बिहार बंद से दहला पटना, तेज प्रताप यादव हिरासत में
नौकरी नहीं तो शादी ही सही : दुल्हन का जोड़ा पहनकर जंतर-मंतर पर उतरी छात्रा, सिस्टम पर साधा तीखा निशाना
टाइफाइड की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग
जंतर-मंतर पर घेराबंदी : वेल्डिंग किए गए बैरिकेड्स और अर्द्धसैनिक बलों की भारी तैनाती
सत्ता की ज़िद, सड़क का आक्रोश और लोकतंत्र की जीत: छात्र आंदोलन से उभरा एक नया इतिहास
नीट पर सवाल, पंजाब पर मौन: अभिजीत दीपके से पूछा गया- क्या केजरीवाल देंगे इस्तीफा?
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: क्या हैंडशेक करेंगे भारत-पाक खिलाड़ी? जारी हुआ बड़ा अपडेट
नई पीढ़ी को आदेश नहीं, तर्क चाहिए: मोहन भागवत ने बताई पेरेंटिंग की नई चुनौती