देश के दो मुख्य राज्यों असम और गुजरात में मूसलाधार बारिश और बाढ़ ने भारी तबाही मचा रखी है। दोनों राज्यों में प्राकृतिक आपदा के चलते अब तक कुल 93 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि लाखों लोग अपना घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हैं। प्रभावित क्षेत्रों में सेना, एनडीआरएफ (NDRF) और तटरक्षक बल युद्धस्तर पर राहत कार्य चला रहे हैं।
असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 62 हो गई है। पिछले 24 घंटों में ही 14 लोगों की जान गई है। चराइदेव, शिवसागर और जोरहाट जिले सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।
राज्य के 12 जिलों में लगभग 7 लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। लगभग 856 गांवों का संपर्क कट चुका है और 56 हजार हेक्टेयर से अधिक कृषि भूमि पानी में डूब गई है। ब्रह्मपुत्र और उसकी सहायक नदियां अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, जिससे स्थिति गंभीर बनी हुई है।
गुजरात में भारी बारिश और बाढ़ जनित हादसों ने 31 लोगों की जान ले ली है। नवसारी और वलसाड जिले इस आपदा से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। नवसारी में 15 और वलसाड में 7 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
पानी का स्तर घटने के बाद अब इन इलाकों में कीचड़ और मलबे की चुनौती सामने है। प्रशासन ने बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए सैनिटाइजेशन और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के काम को प्राथमिकता पर रखा है।
गुजरात में राहत कार्य तेज कर दिए गए हैं। अब तक 38,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। तटरक्षक बल के हेलीकॉप्टरों ने नवसारी में फंसे 60 झींगा फार्म कर्मचारियों को एयरलिफ्ट कर नई जिंदगी दी है।
बाढ़ का बड़ा असर रेल यातायात पर भी पड़ा है। पटरियों पर पानी भरने के कारण 50 से अधिक ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जबकि 25 से ज्यादा ट्रेनों को बीच रास्ते में ही रोकना पड़ा है।
मौसम विभाग ने असम और गुजरात में अगले कुछ दिनों के लिए अलर्ट जारी रखा है। राहत शिविरों में भोजन, दवाइयों और जरूरी सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है। NDRF और सेना की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैनात हैं, ताकि जान-माल के नुकसान को न्यूनतम रखा जा सके।
VIDEO | Gujarat: Four gates of Machhu Dam opened in Morbi amid heavy rainfall in the region. #MorbiNews #GujaratRains
— Press Trust of India (@PTI_News) July 25, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/fQWnncg1QC
बिहार बंद: टावर पर चढ़े छात्र, हाथ में तिरंगा लिए सड़क पर उतरे तेजप्रताप; पुलिस का लाठीचार्ज
टाइफाइड की गिरफ्त में अभिजीत दीपके, बोले- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग
IND vs ZIM: अभिषेक, तिलक या वैभव... भारतीय टीम को मिला सुपर ऑलराउंडर का फार्मूला, कोच ने किया खुलासा
सोनम वांगचुक पर सियासत और सरकार को अल्टीमेटम: ‘अन्ना पार्ट-2’ विवाद के बीच CJP का कड़ा रुख
नीट विवाद: सरकार और सीजेपी की आज आर-पार की बैठक, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर फंसा पेंच
सब्जी बेचने से राष्ट्रमंडल खेलों के पदक तक: कौन हैं झंडू कुमार, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों को दी मात
क्या मुझे किसी से कैरेक्टर सर्टिफिकेट लेना होगा? : सीक्रेट डील के आरोपों पर भड़के सोनम वांगचुक
नीट पेपर लीक पर मोदी सरकार का महा-एक्शन : 24 घंटे में लिए गए 6 बड़े फैसले
सोनम वांगचुक का दर्द: 26 दिन की भूख के बाद भी मिल रहे ताने, पूछा- क्या मुझे करेक्टर सर्टिफिकेट की जरूरत है?
आसिम मुनीर के उत्तराधिकारी की आहट? पाकिस्तान को मिला नया फोर-स्टार जनरल