सोशल मीडिया पर आए दिन लापरवाही और बदतमीजी के वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी लोग मेट्रो में गंदगी फैलाते हैं, तो कभी सार्वजनिक स्थानों पर अपनी मनमानी करते हैं। इसी कड़ी में एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो लोगों के घटते सिविक सेंस (नागरिक बोध) पर बड़ा सवाल उठा रहा है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति को रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के पास खड़े देखा जा सकता है। वह बड़े आराम से केला खा रहे हैं। केला खाने के बाद उन्होंने छिलका डस्टबिन में डालने के बजाय सीधे ट्रेन के नीचे पटरी पर फेंक दिया।
जब एक जागरूक व्यक्ति ने उन्हें ऐसा करने से टोका, तो उन्होंने बड़ी बेरुखी से हाथ के इशारे से उसे नजरअंदाज कर दिया। अपनी हरकत पर शर्मिंदा होने के बजाय, वह दूसरे केले के साथ भी वही करने वाले थे, लेकिन जब उन्हें अनपढ़ होने की बात कही गई, तब जाकर उन्होंने छिलका कूड़ेदान में डाला।
सोशल मीडिया पर फूटा गुस्सा इस वीडियो को घर के कलेश नाम के हैंडल से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में तंज कसते हुए लिखा गया है, हां, यह ट्रेन मेरी संपत्ति है और यह हमारी संपत्ति है- सार्वजनिक संपत्ति।
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स भड़क गए हैं। एक यूजर ने लिखा, देश चुनौतियों से नहीं, बल्कि ऐसे लोगों की मानसिकता से परेशान है। वहीं, एक अन्य यूजर ने टिप्पणी की, इसी वजह से लोग पब्लिक ट्रांसपोर्ट के इस्तेमाल से कतराते हैं।
मर चुका है सिविक सेंस कमेंट सेक्शन में अधिकांश लोग एक सुर में कह रहे हैं कि भारत में सिविक सेंस पूरी तरह खत्म हो चुका है। लोगों का मानना है कि जब तक आम नागरिक खुद जिम्मेदार नहीं बनेगा, तब तक व्यवस्था में सुधार लाना नामुमकिन है।
यह वीडियो महज एक घटना नहीं, बल्कि उस कड़वी सच्चाई का आईना है जिसे हम अक्सर सार्वजनिक स्थानों पर नजरअंदाज कर देते हैं। इस तरह की लापरवाही न केवल गंदगी बढ़ाती है, बल्कि दूसरों के लिए असुविधा का कारण भी बनती है।
Yeah, the Train is my property, and it’s our property, Public Property 🤡 - Part 2 pic.twitter.com/cvDN0Lnnbw
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 16, 2026
जसप्रीत बुमराह का तूफानी अंदाज़: गेंदबाजी नहीं, अब बल्ले से मचाया कोहराम
रेलवे ट्रैक पर छिलका फेंक रहे थे अंकल, युवक की समझाइश ने बदल दी सोच; वायरल वीडियो से मिला बड़ा सबक
19वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, राजनीतिक दिग्गजों का बढ़ा समर्थन
NEET UG 2026: री-एग्जाम की फाइनल आंसर-की जारी, NTA ने हटाए 4 सवाल
होमवर्क में कलमा याद करने का फरमान: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर निलंबित
सोहेल खान का दर्दनाक खुलासा: बचपन में हुए थे यौन उत्पीड़न के शिकार, सालों तक दबाए रखा ये गहरा राज
एयरटेल अनलिमिटेड 5G प्लान का सच: हॉटस्पॉट इस्तेमाल पर क्यों घट जाती है इंटरनेट की स्पीड?
ईरान: कैंसर अस्पताल के पास गिरे अमेरिकी बम, कीमोथेरेपी ले रहे बच्चों में मची अफरा-तफरी
मेसी इंसान नहीं, एलियन हैं : 44 सेकंड के उस वीडियो ने इंग्लैंड को घुटनों पर ला दिया
कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, अमेरिका तक फैला जहरीले धुएं का गुबार