अगर आप एयरटेल के अनलिमिटेड 5G प्लान का इस्तेमाल कर रहे हैं और हॉटस्पॉट के जरिए दूसरे डिवाइस में इंटरनेट चलाने पर परेशान हैं, तो यह खबर आपके काम की है। सोशल मीडिया पर इन दिनों यूजर्स के बीच एक बहस छिड़ी हुई है कि हॉटस्पॉट कनेक्ट करने पर 5G की सुपरफास्ट स्पीड क्यों नहीं मिलती।
क्या है असली सच्चाई? एयरटेल ने अपनी आधिकारिक शर्तों में स्पष्ट कर दिया है कि अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ केवल मोबाइल डिवाइस (स्मार्टफोन) पर ही लिया जा सकता है। कंपनी का नियम है कि आप अपने फोन के 5G डेटा को हॉटस्पॉट के जरिए लैपटॉप, टैबलेट या किसी अन्य फोन के साथ शेयर नहीं कर सकते।
क्यों कम हो जाती है इंटरनेट स्पीड? एयरटेल की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अनलिमिटेड 5G सेवा केवल पर्सनल इस्तेमाल के लिए है। जैसे ही आप हॉटस्पॉट चालू करके किसी दूसरे डिवाइस को इंटरनेट देते हैं, कंपनी इस सुविधा पर लगाम लगा देती है। यही कारण है कि हॉटस्पॉट से कनेक्टेड डिवाइस पर आपको 5G की हाई-स्पीड नहीं मिलती है।
300 जीबी का कमर्शियल नियम भी जान लें हॉटस्पॉट के अलावा एक और महत्वपूर्ण नियम है। एयरटेल की प्रीपेड और पोस्टपेड शर्तों के मुताबिक, यदि आप 30 दिनों के भीतर 300 जीबी से अधिक डेटा का उपयोग करते हैं, तो कंपनी इसे कमर्शियल इस्तेमाल मान सकती है। ऐसा होने पर आपकी स्पीड कम की जा सकती है या सेवा पर कंपनी कार्रवाई कर सकती है।
क्या 5G अनलिमिटेड बंद हो गया है? नहीं, एयरटेल ने अपना अनलिमिटेड 5G ऑफर बंद नहीं किया है। यदि आपके पास 5G स्मार्टफोन है और आपके क्षेत्र में एयरटेल का 5G नेटवर्क उपलब्ध है, तो आप अपने फोन पर बिना किसी बाधा के अनलिमिटेड डेटा का आनंद ले सकते हैं। शर्त सिर्फ इतनी है कि यह सेवा केवल आपके अपने फोन के लिए है, हॉटस्पॉट शेयरिंग के लिए नहीं।
⚛ विज्ञान और प्रौद्योगिकी
We already saw reports that Airtel doesn t allow Unlimited 5G data sharing via mobile hotspot.
— Abhishek Yadav (@yabhishekhd) July 16, 2026
Now, it is officially mentioned on Airtel s website that mobile hotspot is not allowed on its Unlimited 5G mobile data plan.
The 300GB monthly data cap has also been there since the… pic.twitter.com/j7Y5dm6h2L
पुरी रथयात्रा में मातम: भगदड़ से एक श्रद्धालु की मौत, 100 से अधिक घायल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ दीदार: कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, प्रदूषण होगा शून्य
सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री: जंतर-मंतर से केजरीवाल की केंद्र सरकार को खुली चुनौती
थार से कुचला, अस्पताल ले गई, फिर शव को वापस पार्किंग में छोड़कर फरार: गुरुग्राम में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना
हिटमैन का नया कारनामा: रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, वनडे में रचे इतिहास
यशवर्धन के पंच और बल्लेबाजों के धमाके के बावजूद भारत की जीत अधूरी, पहला टेस्ट ड्रॉ
सोनम वांगचुक के मंच पर डिंपल यादव का स्वागत, लेकिन नाम की चूक ने बटोरी सुर्खियां
Google Pixel 11 का सुनहरा अवतार: Pixel Glow फीचर के साथ पहली झलक जारी
सांड के सींगों से बाल-बाल बचा युवक: मौत को मात देने वाले इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट!
BIMSTEC में अजीत डोभाल का बड़ा दांव: नेबरहुड फर्स्ट और एक्ट ईस्ट के जरिए सुरक्षा का नया मंत्र