नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर पिछले 19 दिनों से चल रहा सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का आमरण अनशन अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने वांगचुक से मुलाकात कर उन्हें अपना समर्थन दिया है।
वांगचुक देश के लिए लड़ रहे हैं सोनम वांगचुक की हिम्मत को सलाम करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे अपने निजी स्वार्थ के लिए नहीं, बल्कि देश के युवाओं और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए अपनी जान दांव पर लगाए हुए हैं। उन्होंने जोर दिया कि सरकार को इस कॉकरोच मूवमेंट की गंभीरता को समझना चाहिए।
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग केजरीवाल ने केंद्र सरकार को एक कड़ा सुझाव दिया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी जगह पर सोनम वांगचुक को नया केंद्रीय शिक्षा मंत्री नियुक्त किया जाना चाहिए, ताकि शिक्षा प्रणाली में जरूरी सुधार हो सके और छात्रों का भविष्य सुरक्षित हो सके।
2011 के आंदोलन की याद दिलाई जंतर-मंतर से सरकार को चेतावनी देते हुए केजरीवाल ने 2011 के ऐतिहासिक जनलोकपाल आंदोलन को याद किया। उन्होंने कहा, इसी जगह मैं अप्रैल 2011 में अन्ना हजारे के साथ बैठा था। सरकार अगर युवाओं की आवाज नहीं सुनेगी, तो तीन साल बाद (2029 में) उसे भी वैसा ही हश्र झेलना पड़ेगा जैसा पहले की सरकारों ने देखा है।
नीट पेपर लीक पर बरसे केजरीवाल परीक्षाओं में हो रही धांधली पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि नीट (NEET) पेपर लीक के बाद 20 छात्रों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पेपर लीक और मूल्यांकन में गड़बड़ी करने वाली कंपनियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे साफ होता है कि सरकार अहंकार में डूबी हुई है।
उन्होंने अंत में चेतावनी देते हुए कहा, या तो सरकार युवाओं की सुनें, वरना यही युवा 2029 में उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा देंगे।
#WATCH दिल्ली के पूर्व सीएम और AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं सोनम वांगचुक जी को सलाम करता हूं जो अपने लिए नहीं आप लोगों के लिए,युवाओं और देश के बच्चों के लिए अपनी जान दाव पर लगाकर पिछले 19 दिन से अनशन कर रहे हैं आज उनका 19वां दिन है...युवाओं, कॉकरोच… https://t.co/R3JJxwbxLD pic.twitter.com/PafTTBjzbu
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2026
बिहार के सरकारी स्कूलों में अब JEE-NEET की फ्री कोचिंग, 10 स्कूलों से शुरू हुआ महा-अभियान
IND vs ENG: कोहली-अय्यर की शानदार बल्लेबाजी धरी रह गई, 55 रन में बिखरी भारतीय पारी, 233 पर सिमटा स्कोर
होर्मुज के बाद लाल सागर भी बंद होने की कगार पर? ईरान की हूतियों को खतरनाक चेतावनी
सीता के पति का नाम, नीता के पति का काम : कुणाल कामरा के बयान पर मचा बवाल
धारवाड़ में खौफनाक वारदात: पति की लाश के पास खून से लथपथ बेटा, और बेड पर फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी
मासूमियत की मिसाल: स्कूल में बहन ने अपने हाथ से भाई को खिलाया खाना, वीडियो देख छलके लोगों के आंसू
नोएडा एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: अब आगरा की तरफ बढ़ेगा निवेश और रफ्तार!
ओडिशा: पुरी रथयात्रा में मची भगदड़, एक महिला की मौत, 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा पर पाबंदियों से भड़के यूजर्स, क्या सच में ठगे जा रहे हैं ग्राहक?
मध्य प्रदेश की सैर का शानदार मौका: IRCTC का 9 दिनों का वाइल्डलाइफ एंड हेरिटेज टूर पैकेज