बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले उन मेधावी छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जो इंजीनियर या डॉक्टर बनने का सपना देखते हैं। बिहार सरकार ने राज्य के सरकारी स्कूलों में JEE और NEET की मुफ्त कोचिंग शुरू करने का ऐलान किया है। इस पहल का उद्देश्य गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को बड़े कोचिंग संस्थानों जैसी सुविधा उपलब्ध कराना है।
10 मॉडल स्कूलों से शुरुआत फिलहाल यह बिहार स्कूल लाइव क्लासेस पहल पटना के 10 चयनित मॉडल स्कूलों में शुरू की गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शास्त्रीनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। सरकार की योजना इसे धीरे-धीरे राज्य के सभी 155 मॉडल स्कूलों तक पहुंचाने की है।
एक्सपर्ट फैकल्टी और स्मार्ट क्लासरूम इस कोचिंग प्रोग्राम की खासियत यह है कि इसमें छात्रों को डिजिटल बोर्ड वाले AC स्मार्ट क्लासरूम मिलेंगे। हर स्कूल में फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और बायोलॉजी के लिए अलग-अलग एक्सपर्ट नियुक्त किए गए हैं। पहले चरण के लिए 40 अनुभवी शिक्षकों की टीम तैयार की गई है, जो लाइव टीचिंग के जरिए बच्चों को कॉम्पिटिटिव एग्जाम के लिए तैयार करेंगे।
क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी? शिक्षा विभाग ने इसे पूरी तरह से हाई-टेक बनाया है। छात्रों को निम्नलिखित सुविधाएं मिलेंगी:
छात्रों का उत्साह और टाइमिंग BSEB के अनुसार, इस पहल को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। पहले ही फेज में JEE के लिए 266 और NEET के लिए 252 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। छात्रों की सुविधा के लिए क्लास का समय भी तय किया गया है: लड़कियों के लिए कोचिंग शाम 6 बजे तक और लड़कों के लिए शाम 7 बजे तक चलेगी, ताकि वे अपनी रेगुलर स्कूलिंग के साथ इसे मैनेज कर सकें।
सरकारी शिक्षा में बड़ा बदलाव सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल से सरकारी स्कूलों के बच्चे भी अब बड़े शहरों के छात्रों के साथ बराबरी की दौड़ में शामिल हो सकेंगे। यह कदम बिहार की शिक्षा व्यवस्था में एक ऐतिहासिक छलांग माना जा रहा है, जिससे भविष्य में राज्य से बड़ी संख्या में डॉक्टर और इंजीनियर निकलेंगे।
*शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की ऐतिहासिक छलांग!
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) July 16, 2026
आज राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, शास्त्रीनगर, पटना से बिहार स्कूल लाइव क्लासेज का शुभारंभ किया। इस अभिनव पहल के साथ अब सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों को भी विशेषज्ञ शिक्षकों द्वारा लाइव कक्षाएँ, डिजिटल अध्ययन सामग्री,… pic.twitter.com/9ipFCtArTW
जाना है तो 21 जुलाई से पहले निकल लें : ममता ने बागियों को दिया क्लीन बोल्ड अल्टीमेटम
IND vs ENG: कोहली-अय्यर की शानदार बल्लेबाजी धरी रह गई, 55 रन में बिखरी भारतीय पारी, 233 पर सिमटा स्कोर
सांड के सींगों से बाल-बाल बचा युवक: मौत को मात देने वाले इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट!
सोनम वांगचुक के साथ सड़क पर उतरे राकेश टिकैत, दी चेतावनी- ट्रैक्टर तैयार हैं
गोद में नहलाया, अब देंगे टक्कर: 19 साल बाद मेसी और यमाल का महा-मुकाबला
बुमराह का सुपरमैन अवतार: पहले बल्ले से की तूफानी धुनाई, फिर पहली ही गेंद पर गिराया विकेट
अब जनरल टिकट पर भी भारी बचत: रेलवे ने दी 3% की सीधी छूट, जानें कैसे उठाएं फायदा
बिहार में आफत की बारिश: 17 से 19 जुलाई तक अलर्ट, कई जिलों में ऑरेंज चेतावनी जारी
IRCTC ने बदला गेम: अब बिना कैप्चा और झंझट के बुक होगा ट्रेन टिकट, जानें नए इंटरफेस की खूबियां
दीवार में फंसा डोगेश भाई का सिर: बाहर निकालने के लिए चलानी पड़ी हथौड़ी, वीडियो देख लोग बोले- अब और जिज्ञासा मत दिखाओ!