फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का मंच सज चुका है। 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फुटबॉल जगत की दो पीढ़ियों का मिलन होगा। एक तरफ सर्वकालिक महान लियोनेल मेसी अपनी अर्जेंटीना की कप्तानी संभालेंगे, तो दूसरी तरफ नई पीढ़ी के स्टार लैमिन यमाल स्पेन की उम्मीदों का भार उठाएंगे।
अब मैं बड़ा हो गया हूं फाइनल से पहले लैमिन यमाल का एक बयान सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है। DAZN को दिए इंटरव्यू में यमाल ने कहा, मैं थोड़ा बड़ा हो गया हूं और लियो भी। उम्मीद है कि मैं वर्ल्ड कप फाइनल में उनका सामना कर पाऊंगा।
यह महज एक इच्छा नहीं, बल्कि यमाल का आत्मविश्वास है। फुटबॉल फैंस का मानना है कि यमाल अब यह स्पष्ट कर रहे हैं कि वह मैदान पर किसी भी दिग्गज खिलाड़ी को चुनौती देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
19 साल पुरानी वो वायरल तस्वीर यह कहानी 2007 में शुरू हुई थी, जब लियोनेल मेसी महज 20 साल के थे। यूनिसेफ के एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान, मेसी ने छह महीने के नन्हे यमाल को एक प्लास्टिक टब में नहलाया था और उन्हें गोद में लिया था।
तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि वह तस्वीर फुटबॉल इतिहास की सबसे चर्चित फोटो बन जाएगी। सालों बाद जब यह तस्वीर सामने आई, तो इसे फुटबॉल की सबसे खूबसूरत घटना करार दिया गया। फैंस इसे ब्लेसिंग की तरह देखते हैं, जहां एक महान खिलाड़ी ने अनजाने में अपना भविष्य संवारा था।
रिकॉर्ड्स की बारिश और फाइनल का रास्ता मटारो के साधारण इलाके से निकलकर यमाल ने फुटबॉल की दुनिया में तूफान ला दिया है। बार्सिलोना के सबसे युवा स्टार से लेकर यूरो 2024 के यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने तक, यमाल ने हर कदम पर अपनी छाप छोड़ी है।
2026 वर्ल्ड कप में भी उनका प्रदर्शन जादुई रहा है। ग्रुप स्टेज में गोल से लेकर सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाफ निर्णायक प्रदर्शन तक, यमाल ने बार-बार साबित किया है कि उन्हें अब बच्चा समझने की गलती नहीं की जा सकती।
इतिहास रचने की बारी दूरी ओर, मेसी ने इंग्लैंड को हराकर अर्जेंटीना को दूसरी बार लगातार फाइनल में पहुंचाया है। 19 जुलाई की रात जब मेसी और यमाल आमने-सामने होंगे, तो यह सिर्फ एक फुटबॉल मैच नहीं होगा। यह उस पुरानी तस्वीर का सबसे परिपक्व और रोमांचक अध्याय होगा।
जिस खिलाड़ी को मेसी ने कभी गोद में खेलाया था, आज वही खिलाड़ी उनके सामने वर्ल्ड कप ट्रॉफी के लिए खड़ा होगा। यह मुकाबला फुटबॉल के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा।
🗣️ Reporter: Could this photo become a World Cup final?
— MC (@CrewsMat10) July 14, 2026
Lamine Yamal: “Yes, I’ve grown a little, and I think Leo has too. I hope it happens. I’d love to face Messi in a World Cup final.” 🐐🇪🇸🇦🇷 pic.twitter.com/Ae3MgYkiBq
दूसरी कक्षा के मासूमों को कलमा का पाठ: हैदराबाद के स्कूल में होमवर्क पर बवाल, शिक्षिका बर्खास्त
श्रीकृष्ण और नमाज का विवाद: मौलाना के दावों पर मचा सियासी और धार्मिक घमासान
लंदन में मचा छोले-भटूरे का शोर: पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सड़क तक लगी लाइन
कभी पुलिस खोजती थी भैंस, अब ड्रीम प्रोजेक्ट पर चलेगा बुलडोजर... कैसे खत्म हुआ आजम खान का दबदबा?
कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक: हैकर्स के निशाने पर भारत का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र
हैदराबाद स्कूल का विवाद: हिंदू छात्र को कलमा याद करने का होमवर्क, मचा हंगामा
लद्दाख की खुशबू अब दुबई में, पहली बार विदेश पहुंची 5 टन प्रीमियम ऑर्गेनिक खुबानी
विराट कोहली का धमाका: संगकारा-द्रविड़ और सचिन को पछाड़कर रचा इतिहास
क्या लॉर्ड्स में थम जाएगा हिटमैन का सफर? 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर रोहित शर्मा!
होमवर्क में कलमा पढ़ने का टास्क: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर बर्खास्त