तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के सईदआबाद स्थित एक निजी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी कक्षा के छात्रों को कथित रूप से एक विशेष धर्म से जुड़ा होमवर्क देने का मामला सामने आया। इस घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय नेताओं में भारी आक्रोश फैल गया।
शिक्षिका की सेवाएं समाप्त, भविष्य के लिए भी हुआ बैन विवाद तूल पकड़ते ही सक्सेस ग्रुप ऑफ एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की। स्कूल प्रबंधन ने 15 जुलाई को आधिकारिक आदेश जारी कर आरोपी शिक्षिका की सेवाएं 16 जुलाई से तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दीं।
प्रिंसिपल द्वारा हस्ताक्षरित आदेश में स्पष्ट किया गया है कि उक्त शिक्षिका को भविष्य में इस ग्रुप के किसी भी संस्थान में काम करने के लिए स्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
स्कूल के बाहर हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी धार्मिक होमवर्क की खबर फैलते ही बुधवार को भारी संख्या में अभिभावक और भाजपा कार्यकर्ता स्कूल के बाहर जमा हो गए। प्रदर्शनकारियों ने स्कूल की मान्यता रद्द करने और प्रिंसिपल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की।
स्थिति तनावपूर्ण होने पर हैदराबाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और प्रदर्शन कर रहे कई नेताओं व अभिभावकों को हिरासत में ले लिया। हिरासत में लिए गए भाजपा नेता अंदेला श्रीरामुलु यादव ने आरोप लगाया कि मासूम बच्चों को जबरन धार्मिक पाठ पढ़ाया जा रहा है।
कानूनी कार्रवाई पर अड़े अधिवक्ता मौके पर पहुंचे भाजपा नेता और अधिवक्ता करुणा सागर ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, हम यह जानना चाहते हैं कि इस मामले में अब तक एफआईआर (FIR) क्यों दर्ज नहीं की गई है? हमारी मांग है कि प्रिंसिपल को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, क्योंकि यह सब उनके संज्ञान में ही हुआ है।
पुलिस की जांच जारी सईदआबाद थाने में अभिभावकों की ओर से लिखित शिकायत दर्ज करा दी गई है। हालांकि, पुलिस की ओर से अभी तक किसी बड़ी कानूनी कार्रवाई या जांच का विस्तृत ब्योरा नहीं दिया गया है। फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस स्थिति पर पैनी नजर बनाए हुए है।
Hyderabad, Telangana | Success, The School, Sayeedabad, has terminated its teacher Shaik Aisha Parveen for allegedly giving religious homework for Class 2 students.
— ANI (@ANI) July 16, 2026
The letter reads- Further you are informed that you are permanently disqualined to apply for employment in future… pic.twitter.com/nCrJ73QtcT
सोनम वांगचुक के साथ सड़क पर उतरे राकेश टिकैत, दी चेतावनी- ट्रैक्टर तैयार हैं
मानसून सत्र में आर-पार : अयोध्या से पेपर लीक तक, मोदी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार
POCO M8 Power: 8000mAh की विशाल बैटरी के साथ जल्द दस्तक देगा यह पावरफुल स्मार्टफोन
होमवर्क में कलमा याद करने का फरमान: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर निलंबित
पाकिस्तान में हाहाकार: 180 रुपये किलो हुआ आटा, रोटी के लिए सड़कों पर मची मारामारी
औरैया: डॉक्टर की खुदकुशी से पहले का वीडियो वायरल, कोतवाल पर समझौते के दबाव का सनसनीखेज आरोप
अमेरिका के हमलों से दहला पश्चिम एशिया: ईरान ने दी चेतावनी, कहा- यह युद्ध अपराध है
सिंघु बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को कार ने रौंदा, दो गिरफ्तार
घर की सफाई में मिली 20 साल पुरानी SBI पासबुक, बैलेंस देख उड़ गए परिवार के होश!
हैदराबाद: दूसरी कक्षा के छात्र को कलमा का होमवर्क देने पर मचा बवाल, शिक्षिका बर्खास्त