हैदराबाद: शहर के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा के छात्र को होमवर्क के तौर पर कलमा (इस्लामिक प्रार्थना) पढ़ाने का मामला तूल पकड़ गया है। इस घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और मामले की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने संबंधित शिक्षिका शेख आयशा परवीन को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है।
अभिभावकों का विरोध और स्कूल की कार्रवाई मामला शहर के सईदयाबाद स्थित सक्सेस द स्कूल का है। आरोपी शिक्षिका ने कक्षा 2 के एक 6 वर्षीय हिंदू छात्र को होमवर्क में कलमा याद करने के लिए कहा था। जब यह बात छात्र के माता-पिता को पता चली, तो उन्होंने कड़ा विरोध दर्ज कराया। विवाद बढ़ने पर स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका को निलंबित करते हुए उसे भविष्य में भी स्कूल में काम न करने के लिए स्थायी रूप से अयोग्य घोषित कर दिया है।
बीजेपी ने सरकार को घेरा इस घटना ने राजनीतिक रंग ले लिया है। बीजेपी ने इसे एजुकेशन जिहाद का हिस्सा बताते हुए तेलंगाना की कांग्रेस सरकार पर सीधा निशाना साधा है। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि शिक्षिका को निकालना नाकाफी है। उन्होंने सवाल किया कि रेवंत रेड्डी सरकार के कार्यकाल में ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं और स्कूल प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?
धर्मांतरण माफिया को बढ़ावा देने का आरोप वहीं, बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और एआईएमआईएम की मिलीभगत से राज्य में धर्मांतरण माफिया फल-फूल रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की हिंदू-विरोधी नीतियों के कारण ही स्कूलों में छात्रों को जबरन दूसरे धर्म की प्रार्थनाएं करने के लिए मजबूर किया जा रहा है।
ओवैसी की चुप्पी पर सवाल बीजेपी नेताओं ने एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की चुप्पी पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जो ओवैसी हिजाब जैसे मुद्दों पर मुखर रहते हैं, वे इस मामले पर चुप क्यों हैं? फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय स्तर पर तनाव है और हिंदू संगठनों ने स्कूल प्रशासन के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Hyderabad, Telangana | Success, The School, Sayeedabad, has terminated its teacher Shaik Aisha Parveen for allegedly giving religious homework for Class 2 students.
— ANI (@ANI) July 16, 2026
The letter reads- Further you are informed that you are permanently disqualined to apply for employment in future… pic.twitter.com/nCrJ73QtcT
दिल्ली से अहमदाबाद तक: अमित शाह की अटूट आस्था और 149वीं जगन्नाथ रथयात्रा की भव्यता
संन्यास का फैसला पीछे छोड़ मैदान पर लौट रहे बेन स्टोक्स, 3 साल बाद वनडे में दिखाएंगे जलवा
जिसे जहां जाना है, 21 जुलाई से पहले बोरिया-बिस्तर समेट ले : कोयल मल्लिक के इस्तीफे पर ममता का कड़ा संदेश
2026: ओटीटी पर किसका रहा दबदबा? क्रिकेट के तूफान के बीच रियलिटी शो और फिल्मों ने भी मारी बाजी
डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखाई गंदी हरकत, सामने आई लेडी कॉन्स्टेबल तो नानी हुई याद
पुरी रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ और उमस के बीच दम घुटने से एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल
खैबर पख्तूनख्वा में दहला पाकिस्तान: दो बड़े आतंकी हमलों में 3 पुलिसकर्मियों की मौत, 34 घायल
पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान? आजादी के ऐलान के बाद भारत से की खास अपील
जनवरी से जून 2026 के धुरंधर आए सामने, जानें पहली छमाही में किस फिल्म और शो ने मारी बाजी
होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, खाड़ी संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला