हैदराबाद का मामला तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक निजी स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दूसरी कक्षा के छात्रों को होमवर्क में कलमा और फातिहा याद करने का काम दिया गया। मामला सामने आते ही अभिभावकों और स्थानीय संगठनों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।
टीचर पर गिरी गाज विवाद बढ़ता देख सक्सेस स्कूल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षिका शेख आयशा परवीन को नौकरी से निकाल दिया है। स्कूल ने जारी अपने पत्र में स्पष्ट किया है कि शिक्षिका को भविष्य में कभी भी स्कूल में नौकरी के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
पुलिस ने संभाला मोर्चा घटना की सूचना मिलते ही चारमीनार जोन के डीसीपी किरण प्रभाकर खरे ने मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि क्लास में कुल 25 छात्र हैं, जिनमें से एक हिंदू छात्र को यह होमवर्क दिया गया था। स्कूल के बाहर प्रदर्शन करने वाले 30 से ज्यादा लोगों को एहतियातन हिरासत में लिया गया था।
अभिभावकों का आक्रोश पीड़ित छात्र की रिश्तेदार सुप्रिया ने इस घटना को शिक्षा के व्यवसायीकरण और धार्मिक एजेंडा के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा, बच्चे स्कूल पढ़ने आते हैं, धार्मिक पाठ सीखने नहीं। पढ़ाई और मजहब को मिलाना गलत है।
प्रशासन की अपील पुलिस का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने शिकायत मिलने पर तुरंत शिक्षिका को हटा दिया है, इसलिए अभी कोई औपचारिक केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस ने सभी समुदायों से शांति बनाए रखने की अपील की है और कहा है कि किसी को भी नफरत फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
Hyderabad, Telangana | Success, The School, Sayeedabad, has terminated its teacher Shaik Aisha Parveen for allegedly giving religious homework for Class 2 students.
— ANI (@ANI) July 16, 2026
The letter reads- Further you are informed that you are permanently disqualined to apply for employment in future… pic.twitter.com/nCrJ73QtcT
सोनम वांगचुक का आमरण अनशन: स्वास्थ्य बिगड़ा, लेकिन चलो संसद मार्च के संकल्प पर अडिग
निकोलस पूरन का खौफनाक शतक: क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा
औरैया: डॉक्टर की खुदकुशी से पहले का वीडियो वायरल, कोतवाल पर समझौते के दबाव का सनसनीखेज आरोप
बचपन का वो जख्म जिसे सोहेल खान ने सालों तक छिपाए रखा
पुरी में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, बारिश के बीच भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का भव्य आगाज
होमवर्क में कलमा पढ़ने का टास्क: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर बर्खास्त
संन्यास का फैसला पीछे छोड़ मैदान पर लौट रहे बेन स्टोक्स, 3 साल बाद वनडे में दिखाएंगे जलवा
मानसून सत्र से पहले विपक्षी एकता में दरार: परिसीमन बिल पर सुप्रिया सुले के बयान से INDIA गठबंधन में बवाल
लाइव शो में शर्मसार हुआ पाकिस्तानी: भारतीय होने का झूठ बोला, तो कॉमेडियन ने एक सवाल से खोल दी पोल
19 साल पहले मेसी की गोद में था बच्चा, अब वर्ल्ड कप फाइनल में महान को चुनौती देने को तैयार यमाल!