फुटबॉल की दो पीढ़ियों का महासंग्राम 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जब स्पेन और अर्जेंटीना आमने-सामने होंगे, तो यह केवल ट्रॉफी की जंग नहीं होगी। यह फुटबॉल की दो पीढ़ियों का सबसे रोमांचक मुकाबला होगा। एक तरफ फुटबॉल के दिग्गज लियोनेल मेसी होंगे, तो दूसरी तरफ न्यू जनरेशन के सबसे बड़े सितारे लैमिन यमाल।
अब मैं बड़ा हो गया हूं फाइनल से पहले लैमिन यमाल ने एक इंटरव्यू में मेसी को लेकर अपनी दिल की बात कही। उन्होंने कहा, मैं अब काफी बड़ा हो गया हूं और लियो भी। मुझे उम्मीद है कि हम वर्ल्ड कप फाइनल में आमने-सामने होंगे। यमाल के इस बयान को फैंस उनके आत्मविश्वास के रूप में देख रहे हैं। यह संदेश साफ है—वह अब वह छोटा बच्चा नहीं रहे, जिसे दुनिया मेसी की गोद में देख कर चकित थी। वे अब मेसी को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
तस्वीर जिसने इतिहास बदल दिया साल 2007 में एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान, मेसी ने महज छह महीने के लैमिन यमाल को गोद में उठाकर नहलाया था। तब किसी ने नहीं सोचा था कि यह मासूम बच्चा भविष्य का सुपरस्टार बनेगा। वर्षों बाद जब यह तस्वीर वायरल हुई, तो फुटबॉल प्रशंसकों ने इसे खेल जगत की सबसे खूबसूरत कहानी करार दिया। आज वही तस्वीर हकीकत का रूप ले चुकी है।
रिकॉर्ड्स की आंधी और शानदार सफर मटारो के साधारण से इलाके में पले-बढ़े यमाल ने बहुत कम उम्र में ही फुटबॉल की दुनिया में झंडे गाड़ दिए हैं। बार्सिलोना के लिए सबसे कम उम्र में डेब्यू हो या स्पेन के लिए गोल दागने का रिकॉर्ड, यमाल ने हर बार खुद को साबित किया है। 2026 वर्ल्ड कप के दौरान भी उनका प्रदर्शन लाजवाब रहा है, जिसने स्पेन को फाइनल तक का सफर तय करने में मदद की।
क्या मेसी को मात दे पाएगा शिष्य ? दूसरी ओर, मेसी की कप्तानी में अर्जेंटीना लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचकर इतिहास रचने के लिए बेताब है। 19 जुलाई का दिन फुटबॉल प्रेमियों के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं होगा। यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या 19 साल पहले मेसी की गोद में पलने वाला यह लड़का, उसी महान खिलाड़ी को हराकर फुटबॉल के नए युग की नींव रखेगा।
🗣️ Reporter: Could this photo become a World Cup final?
— MC (@CrewsMat10) July 14, 2026
Lamine Yamal: “Yes, I’ve grown a little, and I think Leo has too. I hope it happens. I’d love to face Messi in a World Cup final.” 🐐🇪🇸🇦🇷 pic.twitter.com/Ae3MgYkiBq
कनाडा की आग का धुआं अमेरिका तक कैसे पहुंचा? सांस लेना हुआ मुहाल
डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखाई गंदी हरकत, सामने आई लेडी कॉन्स्टेबल तो नानी हुई याद
पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान? आजादी के ऐलान के बाद भारत से की खास अपील
क्या भारत में क्रिप्टो को मिली मंजूरी? RBI-SEBI के रेगुलेशन दावे की खुली पोल
मध्य प्रदेश की सैर का शानदार मौका: IRCTC का 9 दिनों का वाइल्डलाइफ एंड हेरिटेज टूर पैकेज
जापान ओपन: पीवी सिंधु का जलवा, वर्ल्ड नंबर 5 को हराकर क्वार्टर फाइनल में भरी हुंकार
पुरी रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ और उमस के बीच दम घुटने से एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल
मानसून सत्र में आर-पार : अयोध्या से पेपर लीक तक, मोदी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार
होमवर्क में कलमा याद करने का फरमान: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर निलंबित
पाकिस्तान में हाहाकार: 180 रुपये किलो हुआ आटा, रोटी के लिए सड़कों पर मची मारामारी