कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग का असर अब अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को पार कर चुका है। टोरंटो के जंगलों से उठा धुआं अमेरिका के आसमान को धुंधला कर रहा है। बुधवार की सुबह टोरंटो दुनिया के उन शहरों की सूची में सबसे ऊपर पहुंच गया, जहां की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित है।
आयोजन रद्द, ठप पड़ी दिनचर्या बढ़ते प्रदूषण और जहरीली हवा के कारण टोरंटो में कई सार्वजनिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। फीफा फैन फेस्टिवल, नाथन फिलिप्स स्क्वायर और यूनिवर्सिटी ऑफ टोरंटो में होने वाली अर्जेंटीना-इंग्लैंड मैच की वॉच पार्टियां भी एयर क्वालिटी अलर्ट के मद्देनजर बंद कर दी गई हैं।
836 जगहों पर दहक रहे जंगल कनाडा की इंटरएजेंसी फॉरेस्ट फायर सेंटर के मुताबिक, देश भर में 836 से अधिक जगहों पर आग लगी है, जिनमें से 194 आग पूरी तरह से बेकाबू हैं। इस साल गर्मी के सीजन में अब तक करीब 3,500 आग की घटनाएं हो चुकी हैं, जिसमें 48 लाख एकड़ से अधिक वन क्षेत्र स्वाहा हो चुका है।
कैसे सैकड़ों किलोमीटर दूर पहुंचा धुआं? वैज्ञानिकों के अनुसार, आग की गर्मी से धुआं और गर्म हवाएं वायुमंडल की ऊपरी परतों में पहुंच जाती हैं। वहां ये जेट स्ट्रीम (तेज गति से बहने वाली हवाओं) के संपर्क में आकर हजारों किलोमीटर दूर तक फैल जाती हैं।
इस बार स्थिति और गंभीर हुई है क्योंकि अमेरिका के मध्य हिस्से में बने हीट डोम ने हवा के रुख को बदल दिया है। इससे ओंटारियो की आग से निकला धुएं का गुबार सीधे अमेरिका के निचले 48 राज्यों में दाखिल हो गया है।
क्यों जानलेवा है यह हवा? इस धुएं में PM2.5 के सूक्ष्म कण मौजूद हैं। ये इतने बारीक होते हैं कि फेफड़ों से होते हुए सीधे खून में घुल सकते हैं। विशेषज्ञ चेतावनी दे रहे हैं कि लंबे समय तक इस धुएं के संपर्क में रहने से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है।
स्वास्थ्य विभाग की सलाह अधिकारियों ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी है। खिड़कियां-दरवाजे बंद रखने और एयर प्यूरीफायर या अच्छी क्वालिटी के फिल्टर वाले एसी का उपयोग करने को कहा गया है। बाहर किसी भी तरह की शारीरिक गतिविधि से बचने की सख्त हिदायत दी गई है, क्योंकि आने वाले दिनों में पूर्वोत्तर और मध्य-अटलांटिक के कई शहरों में यह स्थिति और बिगड़ सकती है।
As of July 15, 2026, multiple wildfires continue to burn across northwestern Ontario, Canada, threatening communities and producing widespread smoke.
— Massimo (@Rainmaker1973) July 15, 2026
More than 100 active wildfires are burning across the region, with numerous fires remaining out of control due to extreme heat,…
सोनम वांगचुक का अनशन बढ़ा सरकार की मुश्किलें: सेहत की गिरती स्थिति के बीच 20 जुलाई के संसद मार्च पर टिकीं निगाहें
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल: BJP का सनसनीखेज दावा- उमर अब्दुल्ला की सरकार के विधायक हमारे पाले में आने को बेचैन
दीवार में फंस गया डोगेश भाई का सिर: बाहर निकालने के लिए चलानी पड़ी हथौड़ी, वीडियो हुआ वायरल
इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी का मिशन कमबैक : हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर नेट्स में बरसाए हेलीकॉप्टर शॉट्स
डिलीवरी बॉय ने महिला को दिखाई गंदी हरकत, सामने आई लेडी कॉन्स्टेबल तो नानी हुई याद
NTA में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका: सीधी भर्ती से 2 लाख तक सैलरी पाने का अवसर
लापरवाही की हद: चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटके बच्ची के पैर, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!
47 गेंदों में सिर्फ 26 रन: रोहित शर्मा की सुस्त पारी पर भड़के फैंस, क्या यशस्वी जायसवाल का हक मार रहे हिटमैन ?
तेहरान की खुली धमकी: बिलबोर्ड पर ताबूत में लेटे ट्रंप, लिखा- हम तुम्हें मार डालेंगे
चिलचिलाती गर्मी का खौफनाक रूप: ब्रिटेन में अचानक उठ खड़ा हुआ धूल का दानव , देख दहल गए लोग