सोशल मीडिया पर जानवरों के कारनामे अक्सर लोगों को हैरान और लोटपोट कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें एक कुत्ता दीवार के छेद में अपना सिर फंसाकर मुसीबत में पड़ गया। इसे देखने के बाद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं।
दीवार में कैद हुआ सिर वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि एक ईंटों की दीवार में बने छोटे से छेद में कुत्ते ने अपना सिर अंदर डाल दिया, लेकिन वापस बाहर नहीं निकाल पाया। गर्दन फंसने के बाद कुत्ता दर्द में कराहने लगा और मदद के लिए आवाजें निकालने लगा।
मदद के लिए पहुंची टीम कुत्ते की दर्द भरी आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। स्थिति को भांपते हुए एक व्यक्ति हाथ में हथौड़ा लेकर पहुंचा। उसने बहुत सावधानी से छेद के आसपास की ईंटों को धीरे-धीरे तोड़ना शुरू किया, ताकि कुत्ते को चोट न पहुंचे और उसका सिर सुरक्षित बाहर निकल सके।
लोगों ने लिए मजे, रखा डोगेश भाई नाम इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के कमेंट्स इसे और भी मजेदार बना रहे हैं। लोगों ने कुत्ते को प्यार से डोगेश भाई नाम दे दिया है।
एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, डोगेश भाई की हर जगह मुंह घुसाने की आदत एक दिन भारी पड़नी ही थी। वहीं अन्य ने कमेंट किया कि, ऐसा लग रहा है जैसे डोगेश भाई अपने लिए नया दरवाजा बनवा रहे थे। मुसीबत में फंसने के बावजूद कुत्ते के कूल रिएक्शन ने लोगों को खूब हंसाया है।
Dogesh bro neck got stucked b/w wall😭 pic.twitter.com/zMnsMjmtmq
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 16, 2026
लद्दाख की बर्फीली खुबानी अब दुबई की शान: 2800 किमी का सफर तय कर रेगिस्तान पहुंची मिठास
न खाना मिला, न मदद : स्विगी पर भड़कीं महुआ मोइत्रा, ₹1457 कटने पर मचा बवाल
पाकिस्तान में हाहाकार: 180 रुपये किलो हुआ आटा, रोटी के लिए सड़कों पर मची मारामारी
सोनम वांगचुक का अनशन बढ़ा सरकार की मुश्किलें: सेहत की गिरती स्थिति के बीच 20 जुलाई के संसद मार्च पर टिकीं निगाहें
शिक्षा मंत्री बदलें और सोनम वांगचुक को कमान सौंपें: अरविंद केजरीवाल का केंद्र को अल्टीमेटम
जगन्नाथ रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ में मची भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल
मासूमियत की मिसाल: स्कूल में बहन ने अपने हाथ से भाई को खिलाया खाना, वीडियो देख छलके लोगों के आंसू
रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़: चलती बाइक की टंकी पर बैठी महिला, पुलिस ने लिया संज्ञान
कायरन पोलार्ड का टी20 में सेंचुरी ऑफ सिक्सेस से धमाका, क्रिस गेल का रिकॉर्ड खतरे में!
सांड के सींगों से बाल-बाल बचा युवक: मौत को मात देने वाले इस वीडियो ने हिलाया इंटरनेट!