पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी को एक और बड़ा झटका देते हुए राज्यसभा सांसद कोयल मल्लिक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी छोड़ने वालीं कोयल चौथी सांसद हैं।
कोयल मल्लिक का इस्तीफा और सियासी हलचल कोयल मल्लिक ने गुरुवार को राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात कर इस्तीफा सौंपा। हैरान करने वाली बात यह है कि उन्हें उच्च सदन के लिए मनोनीत हुए अभी महज तीन महीने ही हुए थे। इस इस्तीफे के बाद राज्यसभा में टीएमसी सांसदों की संख्या घटकर अब सिर्फ नौ रह गई है।
ममता का दो-टूक जवाब: 21 जुलाई के बाद फैसले का मौका नहीं टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बागी नेताओं को खुली चुनौती दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे 21 जुलाई से पहले चले जाएं। ममता ने कहा कि उन्हें इस बात की चिंता नहीं है कि कौन जा रहा है। जो साथ रहेंगे, उन्हीं के साथ मिलकर पार्टी नई राह बनाएगी।
दबाव की राजनीति का आरोप ममता बनर्जी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दल बदलने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि पुलिस, ईडी, सीबीआई और सीआईडी के डर से कई नेता मजबूर होकर पार्टी छोड़ रहे हैं। टीएमसी प्रमुख ने कहा कि यहां तक कि 21 जुलाई के শহীদ दिवस कार्यक्रम में आने वाले शहीदों के परिवारों को भी धमकियां दी जा रही हैं।
1997 की तरह फिर खड़ा करेंगे नया विकल्प अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए ममता ने कहा कि 21 जुलाई के बाद पार्टी नए जोश, नए संकल्प और नई रणनीति के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने आत्मविश्वास जताते हुए कहा, अगर 1997 में तृणमूल कांग्रेस की स्थापना कर नया राजनीतिक विकल्प खड़ा किया जा सकता है, तो 2026 में भी पार्टी को फिर से नई मजबूती दी जा सकती है।
ममता ने यह भी खुलासा किया कि इस्तीफा देने वाली सांसद ने उन्हें पहले ही ईमेल के जरिए अपने फैसले की जानकारी दे दी थी, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है।
Important message for our party workers, supporters, and the people of Bengal from our Hon ble Chairperson, @MamataOfficial 👇🏼 pic.twitter.com/wC1T4fUuhS
— All India Trinamool Congress (@AITCofficial) July 16, 2026
चिलचिलाती गर्मी का खौफनाक रूप: ब्रिटेन में अचानक उठ खड़ा हुआ धूल का दानव , देख दहल गए लोग
मेसी की गोद से वर्ल्ड कप फाइनल तक: लैमिन यमाल की अविश्वसनीय कहानी
जनवरी से जून 2026 के धुरंधर आए सामने, जानें पहली छमाही में किस फिल्म और शो ने मारी बाजी
सिंघु बॉर्डर पर दर्दनाक हादसा: ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को कार ने रौंदा, दो गिरफ्तार
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकारी डॉक्टरों को दी बड़ी जिम्मेदारी
गोद में खिलाया, अब मैदान पर देंगे टक्कर: मेसी के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए यमाल का बड़ा बयान
NTA में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका: सीधी भर्ती से 2 लाख तक सैलरी पाने का अवसर
समुद्र किनारे मची तबाही: फाइटर जेट के लो-फ्लाईपास्ट से उड़े टेंट और कुर्सियां
लापरवाही की हद: चलती ट्रेन की खिड़की से बाहर लटके बच्ची के पैर, वीडियो देख सहम जाएंगे आप!
घर की सफाई में मिली 20 साल पुरानी SBI पासबुक, खाते में रकम देख चौंक जाएंगे आप!