19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल देखने को मिलेगा। स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला यह मुकाबला केवल एक ट्रॉफी की जंग नहीं, बल्कि फुटबॉल की दो पीढ़ियों के बीच का महासंग्राम होगा। एक तरफ महान लियोनेल मेसी होंगे, तो दूसरी तरफ नई पीढ़ी के सबसे बड़े सितारे लैमिन यमाल।
मैं बड़ा हो गया हूं, अब मेसी का सामना करने को तैयार फाइनल की दहलीज पर खड़े लैमिन यमाल ने मेसी को लेकर अपनी दिल की बात कही है। यमाल ने एक इंटरव्यू में कहा, मैं अब थोड़ा बड़ा हो गया हूं और लियो भी। मुझे उम्मीद है कि हम फाइनल में आमने-सामने होंगे। मैं वर्ल्ड कप के मंच पर मेसी का सामना करना चाहता हूं।
यमाल के इस बयान को फैंस उनके आत्मविश्वास के रूप में देख रहे हैं। उनका संदेश साफ है—वह अब वह छोटा बच्चा नहीं रहे जिसे लोग 19 साल पहले जानते थे, बल्कि वह मेसी को टक्कर देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
19 साल पुरानी वो खूबसूरत तस्वीर यह कहानी 2007 में शुरू हुई थी, जब 20 साल के मेसी ने एक चैरिटी फोटोशूट के दौरान 6 महीने के यमाल को बाथटब में नहलाया था। उस समय किसी ने नहीं सोचा था कि उस फोटोशूट में साथ दिखने वाले ये दोनों खिलाड़ी कभी फुटबॉल के सबसे बड़े मंच पर एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी बनेंगे।
आज वह वायरल तस्वीर फुटबॉल इतिहास की सबसे यादगार पलों में से एक मानी जाती है। फैंस इसे अक्सर किस्मत का खेल कहते हैं, जिसने दो पीढ़ियों को एक ही फ्रेम में जोड़ दिया था।
दोनों का शानदार सफर यमाल ने कम उम्र में ही फुटबॉल जगत में तहलका मचा दिया है। यूरो 2024 में यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बनने से लेकर वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल तक, यमाल ने अपनी प्रतिभा साबित की है। वहीं, मेसी अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को एक बार फिर फाइनल तक ले आए हैं।
इतिहास रचने की बारी 19 जुलाई को जब मेसी और यमाल मैदान पर उतरेंगे, तो वह केवल एक मैच नहीं होगा। यह उस 19 साल पुरानी कहानी का अंतिम और सबसे रोमांचक अध्याय होगा। फुटबॉल की दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या गुरु, अपने शिष्य के सामने अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएंगे, या नया सितारा इतिहास लिख देगा।
🗣️ Reporter: Could this photo become a World Cup final?
— MC (@CrewsMat10) July 14, 2026
Lamine Yamal: “Yes, I’ve grown a little, and I think Leo has too. I hope it happens. I’d love to face Messi in a World Cup final.” 🐐🇪🇸🇦🇷 pic.twitter.com/Ae3MgYkiBq
समुद्र किनारे उड़ गए टेंट और कुर्सियां: नेवी के जेट ने मचाया ऐसा कोहराम, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
इंग्लैंड दौरे के बाद वैभव सूर्यवंशी का मिशन कमबैक : हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर नेट्स में बरसाए हेलीकॉप्टर शॉट्स
विराट कोहली बने इंग्लैंड के बादशाह , राहुल द्रविड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त
रोहित-विराट बने रन मशीन : इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तीसरी सबसे सफल जोड़ी
19वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, राजनीतिक दिग्गजों का बढ़ा समर्थन
रील के चक्कर में मौत से खिलवाड़: चलती बाइक की टंकी पर बैठी महिला, पुलिस ने लिया संज्ञान
दिल्ली ट्रैफिक अलर्ट: हौज खास में आज निकलेगी जगन्नाथ रथ यात्रा, इन रास्तों से जाने से बचें
धारवाड़ में खौफनाक वारदात: पति की लाश के पास खून से लथपथ बेटा, और बेड पर फोन चला रही थी डॉक्टर पत्नी
आरजेडी में भूचाल: अपमानित होकर राजनीति नहीं कर सकता , मृत्युंजय तिवारी का इस्तीफा; पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप
जीत के जश्न में सियासी भूचाल : अर्जेंटीना के खिलाड़ियों पर लगा बैनर विवाद का दाग