सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल आज 19वें दिन में प्रवेश कर गई है। कई बड़े नेताओं और समर्थकों की अपील के बावजूद वांगचुक ने अपना अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे उनके इस आंदोलन को अब व्यापक राजनीतिक समर्थन मिल रहा है।
केजरीवाल आज पहुंचेंगे जंतर-मंतर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुरुवार को जंतर-मंतर पहुंचेंगे। वे नीट-यूजी (NEET-UG) परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) द्वारा किए जा रहे विरोध और वांगचुक के आंदोलन को अपना समर्थन देंगे।
सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद केजरीवाल के दौरे को देखते हुए जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की है। गौरतलब है कि प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई को संसद तक मार्च निकालने का ऐलान किया है।
नेताओं का जुटने लगा तांता वांगचुक के समर्थन में विपक्षी दलों के कई बड़े चेहरे सामने आए हैं। महाराष्ट्र के कांग्रेस सांसद प्रशांत पडोले, मछलीशहर से सांसद प्रिया सरोज और भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पहले ही जंतर-मंतर पहुंचकर उन्हें समर्थन दे चुके हैं। कांग्रेस सांसद बलवंत बसवंत वानखेड़े भी आज उनसे मिलने पहुंच रहे हैं।
विपक्ष का सरकार पर दबाव तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद साकेत गोखले ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि वांगचुक के स्वास्थ्य को कुछ होता है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने भी आंदोलन के प्रति एकजुटता जताई है।
फिल्म जगत की भी चिंता केवल राजनीति ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड की हस्तियां भी वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हैं। शबाना आजमी, सोनी राजदान, अनुराग कश्यप और जीनत अमान जैसी दिग्गज हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील की है। जीनत अमान ने सरकार से आग्रह किया कि वह जल्द से जल्द उनसे बातचीत शुरू करे ताकि देश का यह होनहार नागरिक खतरे में न पड़े।
जब व्यवस्था युवाओं की मेहनत की रक्षा करने में विफल हो जाए, तब संघर्ष ही सबसे बड़ी आवाज़ बन जाता है।
— Priya Saroj (@PriyaSarojMP) July 15, 2026
आज जंतर-मंतर पर भारत के इतिहास के शायद सबसे अनोखे, सबसे शांतिपूर्ण और सबसे युवा आंदोलनों में से एक, CJP के समर्थन में भाग लिया।
Cockroach Janata Party यह सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि… pic.twitter.com/v2KeKZnkK4
सोनम वांगचुक के समर्थन में एकजुट हुआ बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण के नाम पर फैलाया गया फेक पोस्ट
गोद में नहलाया, अब देंगे टक्कर: 19 साल बाद मेसी और यमाल का महा-मुकाबला
स्टेशन पर बुजुर्ग ने फैलाया कचरा, युवक ने टोका तो मिला चौंकाने वाला जवाब; वीडियो हुआ वायरल
ओडिशा: पुरी रथयात्रा में मची भगदड़, एक महिला की मौत, 100 से ज्यादा श्रद्धालु घायल
कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट का डेटा लीक: हैकर्स के निशाने पर भारत का सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र
क्या लॉर्ड्स में थम जाएगा हिटमैन का सफर? 2027 वर्ल्ड कप की योजनाओं से बाहर रोहित शर्मा!
घर की सफाई में मिली 20 साल पुरानी SBI पासबुक, क्या वापस मिल सकता है मरहूम दादाजी का पैसा?
विराट कोहली के बॉडीगार्ड की बदसलूकी से विवाद, क्या खिलाड़ियों को निजी सुरक्षा रखने की इजाजत है?
डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, भारी पड़ गई गलत पहचान, लेडी कॉन्स्टेबल ने थाने तक घसीटा
ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका: राज्यसभा सांसद कोयल मलिक ने दिया इस्तीफा, भूपेंद्र यादव से की मुलाकात