पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक पिछले 17 दिनों से दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर बैठे हैं। कड़ाके की ठंड और लगातार उपवास के चलते उनका वजन करीब 8.5 किलो घट गया है। उनकी बिगड़ती सेहत को देखते हुए बॉलीवुड के कई बड़े सितारे उनके समर्थन में खुलकर सामने आए हैं।
बॉलीवुड सितारों ने की भूख हड़ताल खत्म करने की अपील सोनम वांगचुक के आंदोलन को बॉलीवुड का भरपूर साथ मिल रहा है। अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने खुद जंतर-मंतर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। वहीं, अभिनेत्री सोनी राजदान ने एक भावुक कविता साझा करते हुए कहा, हमें आपकी जरूरत है, हमें छोड़कर मत जाइए।
दिग्गज अदाकारा जीनत अमान ने भी सरकार से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश को अपने सबसे बेहतरीन लोगों को इस हालत में देखने की इजाजत नहीं देनी चाहिए। शबाना आजमी और प्रकाश राज जैसे कलाकारों ने भी वांगचुक के जज्बे को सलाम करते हुए उनकी मांगों को जायज ठहराया है।
साजिश का शिकार हुईं दीपिका पादुकोण इस बीच, सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण के नाम से एक कथित इंस्टाग्राम स्टोरी का स्क्रीनशॉट तेजी से वायरल हुआ। इस पोस्ट में सोनम वांगचुक का समर्थन करने का दावा किया गया था। हालांकि, जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि यह पोस्ट फर्जी है।
दीपिका के किसी भी आधिकारिक या वेरिफाइड सोशल मीडिया हैंडल पर ऐसी कोई स्टोरी मौजूद नहीं है। यह दावा पूरी तरह से निराधार और मनगढ़ंत है।
फैंस ने लिया ट्रोलर्स का क्लास जैसे ही दीपिका के नाम का फेक स्क्रीनशॉट वायरल हुआ, उनके प्रशंसकों ने मोर्चा संभाल लिया। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस हरकत को घटिया बताते हुए कहा कि प्रेग्नेंसी के समय एक्ट्रेस के खिलाफ ऐसी झूठी खबरें फैलाना बेहद निंदनीय है।
फैंस ने स्पष्ट किया कि नफरत फैलाने के लिए इस तरह की फेक न्यूज का सहारा लेना न केवल गलत है, बल्कि यह कानूनन भी अपराध की श्रेणी में आता है। फिलहाल, सच्चाई सामने आने के बाद ट्रोलर्स को प्रशंसकों के कड़े गुस्से का सामना करना पड़ रहा है।
🚨 FAKE ALERT
— Amar Singh Chouhan (@amar_4inc) July 15, 2026
This Deepika Padukone screenshot is 100% fabricated. She never posted it.
COCKROACH JANTA PARTY spreading fake news again to stir drama.
Why the desperation? Share if you hate misinformation! 🔥#FakeNews #DeepikaPadukone #FactCheck pic.twitter.com/3mMn4xlIzk
IND vs ENG: कोहली-अय्यर की शानदार बल्लेबाजी धरी रह गई, 55 रन में बिखरी भारतीय पारी, 233 पर सिमटा स्कोर
मेसी की गोद से वर्ल्ड कप फाइनल तक: लैमिन यमाल के बयान ने मचाया तहलका
राजस्थान में पंचायत और निकाय चुनाव पर हाईकोर्ट सख्त, 20 जुलाई तक मांगा पूरा शेड्यूल
होमवर्क में कलमा याद करने का फरमान: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर निलंबित
एक छात्रा की शिकायत और रेल मंत्री का एक्शन: बदल गई IRCTC की वेबसाइट, अब टिकट बुकिंग होगी सुपरफास्ट
NTA में बिना परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका: सीधी भर्ती से 2 लाख तक सैलरी पाने का अवसर
ARG vs ENG: मेसी के जादू ने तोड़ा 5 खिलाड़ियों का जाल, अर्जेंटीना फाइनल में!
आशुतोष की क्षमता क्या है? टिकट कोई और काटता है : नरोत्तम मिश्रा का वीडियो वायरल
कादियां में सियासी घमासान: बिना बहुमत AAP का अध्यक्ष, कांग्रेस का बड़ा आरोप
क्या सिर्फ घोषणा करने से मिल जाती है आजादी? बलूचिस्तान के दावे का पूरा सच