सोशल मीडिया पर कुत्तों की शरारतों वाले वीडियो अक्सर वायरल होते हैं, लेकिन हाल ही में सामने आया एक वीडियो लोगों को हैरान भी कर रहा है और हंसा भी रहा है। इसमें एक कुत्ता ईंट की दीवार के छेद में अपना सिर बुरी तरह फंसाए हुए नज़र आ रहा है।
आखिर कैसे फंसा सिर? वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कुत्ते ने शायद किसी जिज्ञासा के चलते दीवार के एक छोटे से छेद में अपना थूथन डाल दिया। देखते ही देखते वह उसमें इस कदर फंस गया कि लाख कोशिशों के बावजूद उसका सिर बाहर नहीं निकल सका। दर्द और घबराहट के कारण कुत्ते ने अजीब तरह की आवाजें निकालना शुरू कर दिया।
मदद के लिए आगे आए लोग कुत्ते की तकलीफ भरी चीखें सुनकर आसपास के लोग फौरन उसकी मदद के लिए दौड़े। स्थिति को समझते हुए एक व्यक्ति ने सूझबूझ दिखाई और हथौड़ा लेकर दीवार के पास पहुंचा। उस शख्स ने बेहद सावधानी से छेद के आसपास की ईंटों को तोड़ना शुरू किया ताकि बिना कुत्ते को चोट पहुंचाए उसे सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।
लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन इस वीडियो पर इंटरनेट यूजर्स ने खूब चुटकी ली है। लोग मजे में इसे डोगेश भाई कहकर बुला रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, डोगेश भाई की हर चीज में नाक घुसाने की आदत एक दिन इन्हें मुसीबत में डाल देगी।
वहीं, कुछ यूजर्स ने मजाकिया लहजे में लिखा कि कुत्ता शायद दूसरे घर में झांकने की कोशिश कर रहा था। किसी ने कहा कि इतनी मुश्किल स्थिति में भी डोगेश भाई काफी कूल नजर आ रहे हैं। फिलहाल, यह वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
Dogesh bro neck got stucked b/w wall😭 pic.twitter.com/zMnsMjmtmq
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) July 16, 2026
होमवर्क में कलमा पढ़ने का टास्क: हैदराबाद के स्कूल में बवाल, टीचर बर्खास्त
रेलवे ट्रैक पर छिलका फेंक रहे थे अंकल, युवक की समझाइश ने बदल दी सोच; वायरल वीडियो से मिला बड़ा सबक
कभी पुलिस खोजती थी भैंस, अब ड्रीम प्रोजेक्ट पर चलेगा बुलडोजर... कैसे खत्म हुआ आजम खान का दबदबा?
घर की सफाई में मिली 20 साल पुरानी SBI पासबुक, क्या वापस मिल सकता है मरहूम दादाजी का पैसा?
लंगड़ाकर मांगी रोटी, मिलते ही फुर्र हुआ कुत्ता! ऑस्कर लेवल एक्टिंग देख दंग रह गए लोग
इंजमाम उल हक का रिकॉर्ड टूटा: वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने रचा नया इतिहास
बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त रुख, अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई से किया इनकार
30 लाख लोगों से ₹10,314 करोड़ की ठगी: LUCC घोटाले का मास्टरमाइंड रवि तिवारी गिरफ्तार
मच्छरों का अब होगा खात्मा: AI से लैस किलर ड्रोन बना वैज्ञानिकों का नया हथियार
टी20 क्रिकेट में नामुमकिन हुआ मुमकिन: 270 रन का पीछा कर वॉशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास