मॉनसून का सीजन आते ही मच्छरों का प्रकोप और उनसे होने वाली जानलेवा बीमारियां एक बड़ी चुनौती बन जाती हैं। अब तक हम इनके बचाव के लिए स्प्रे, क्रीम और कॉइल्स पर निर्भर थे, लेकिन विज्ञान ने अब एक ऐसा क्रांतिकारी समाधान खोज लिया है जो मच्छरों का शिकार करेगा। अमेरिका के एक स्टार्टअप टॉर्नयोल ने AI-पावर्ड माइक्रो ड्रोन विकसित किया है, जो उड़ते हुए मच्छरों को मार गिराने में सक्षम है।
कैसे काम करता है यह हंटर ड्रोन ? यह ड्रोन महज 40 ग्राम वजनी है। इसमें स्मार्टफोन माइक्रोफोन, अल्ट्रासोनिक सेंसर्स और एक अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर फिट किया गया है। यह ड्रोन अल्ट्रासोनिक पल्स के जरिए मच्छरों के पंखों की भिनभिनाहट (ध्वनि) को पहचानता है और सटीक निशाना लगाकर उन्हें खत्म कर देता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह अन्य कीड़ों को नुकसान पहुँचाए बिना सिर्फ मच्छरों को ही टारगेट कर सकता है।
सफल परीक्षण से बढ़ी उम्मीदें हाल ही में कंपनी के सह-संस्थापक एलेक्स टूसेंट ने एक वीडियो जारी किया, जिसमें उनके ड्रोन ने एक पतंगे को हवा में मार गिराया। हालांकि यह मच्छर नहीं था, लेकिन एल्गोरिदम और तकनीक की सटीकता साबित करने के लिए यह एक बड़ा मील का पत्थर है। कंपनी का दावा है कि भविष्य में 10 ड्रोन का एक झुंड एक वर्ग किलोमीटर के दायरे को पूरी तरह मच्छर-मुक्त कर सकता है।
क्यों है यह तकनीक गेम-चेंजर? वर्तमान में मच्छरों को मारने के लिए जो केमिकल स्प्रे या कीटनाशक इस्तेमाल किए जाते हैं, वे पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। यह AI ड्रोन तकनीक न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि कंपनी का अनुमान है कि यह मच्छर नियंत्रण की लागत को भी 100 गुना तक कम कर सकती है।
बीमारियों पर लगाम लगाने की कवायद मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां पूरी दुनिया के लिए एक बड़ा स्वास्थ्य संकट हैं। यदि यह ड्रोन तकनीक बड़े स्तर पर सफल होती है, तो यह शहरों को इन जानलेवा बीमारियों से मुक्त कराने का सबसे सस्ता और प्रभावी तरीका साबित हो सकती है। हालांकि यह अभी शुरुआती चरणों में है, लेकिन मच्छरों के खिलाफ छेड़ी गई यह डिजिटल जंग भविष्य में बहुत बड़े बदलाव का संकेत है।
Extremely excited to announce our first air-to-air kill of a flying moth by an autonomous micro-drone. This is a big step towards completely eradicating mosquitoes. pic.twitter.com/UhtNqwXCQI
— Alex Toussaint (@alextoussss) July 14, 2026
30 लाख लोगों से ₹10,314 करोड़ की ठगी: LUCC घोटाले का मास्टरमाइंड रवि तिवारी गिरफ्तार
धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को शिक्षा मंत्री बनाएं : केजरीवाल की मोदी सरकार को चेतावनी
संन्यास का फैसला पीछे छोड़ मैदान पर लौट रहे बेन स्टोक्स, 3 साल बाद वनडे में दिखाएंगे जलवा
कल से पटरियों पर दौड़ेगी भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन , धुएं की जगह निकलेगी सिर्फ भाप
IND vs ENG: कोहली-अय्यर की शानदार बल्लेबाजी धरी रह गई, 55 रन में बिखरी भारतीय पारी, 233 पर सिमटा स्कोर
रामपुर में ढहा आजम खान का तिलिस्म: कभी भैंस ढूंढने के लिए पुलिस लगा देने वाले नेता का अब वजूद खतरे में
सतपुड़ा की दुर्गम पहाड़ियों पर ग्रीन कमांडो का धावा: बड़वानी का स्वास्थ्य मॉडल बना मिसाल
डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, भारी पड़ गई गलत पहचान, लेडी कॉन्स्टेबल ने थाने तक घसीटा
सुबह-सुबह 5 राज्यों के 13 ठिकानों पर ED की दस्तक, विदेशी फंडिंग और घुसपैठ के बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- आशुतोष को सिर्फ तंत्र का सहारा