दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा अपने चरम पर है। कांग्रेस और भाजपा के बीच चल रहे इस चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने एक बड़ा बयान देकर राजनीति में हलचल पैदा कर दी है।
आशुतोष तिवारी कोई चुनौती नहीं कांग्रेस उम्मीदवार ने स्पष्ट किया है कि उनके लिए आशुतोष तिवारी कोई बड़ी चुनौती नहीं हैं। घनश्याम सिंह ने कहा कि दतिया में असली चुनौती वह थी जिसका टिकट कट चुका है। उन्होंने दावा किया कि आशुतोष तिवारी को तो ग्रामीण क्षेत्रों में कोई पहचानता तक नहीं है, वे कभी गांवों तक नहीं पहुंचे।
तंत्र के दम पर वोट बटोरेंगे आशुतोष भाजपा प्रत्याशी को लेकर घनश्याम सिंह ने एक बड़ा डर जाहिर किया। उन्होंने कहा कि आशुतोष की अपनी कोई पकड़ नहीं है। वे केवल पार्टी, सरकार और प्रशासन के दम पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, जब पूरी सरकारी ताकत और पैसा झोंका जाएगा, तब कहीं जाकर आशुतोष कुछ अच्छे वोट हासिल कर पाएंगे।
भ्रष्टाचार और सामाजिक ताने-बाने पर चिंता घनश्याम सिंह ने चुनाव के मुख्य मुद्दों पर बात करते हुए कहा कि दतिया में सबसे बड़ी प्राथमिकता भ्रष्टाचार को खत्म करना है। उनका मानना है कि जब तक भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगेगी, आम जनता को विकास कार्यों का पूरा लाभ नहीं मिल पाएगा।
राजनीतिक शुचिता की अपील कांग्रेस प्रत्याशी ने दतिया की मौजूदा स्थिति पर दुख जताते हुए कहा कि यहां का सामाजिक ताना-बाना बिगड़ गया है। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता दुश्मनी में बदल गई है, जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। उन्होंने जोर देकर कहा कि विरोधी को विरोधी ही रहने देना चाहिए, उसे दुश्मन नहीं बनाना चाहिए।
*#WATCH | Datia, Madhya Pradesh: On being nominated as the Congress candidate in the Bye-election of the Datia Assembly Constituency, Ghanshyam Singh says, The most important thing is to end corruption so that the public can fully benefit from the development work that has been… pic.twitter.com/vdLbrJkD0N
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 11, 2026
संन्यास का फैसला पीछे छोड़ मैदान पर लौट रहे बेन स्टोक्स, 3 साल बाद वनडे में दिखाएंगे जलवा
बिहार के सरकारी स्कूलों में अब JEE-NEET की फ्री कोचिंग, 10 स्कूलों से शुरू हुआ महा-अभियान
विराट कोहली के बॉडीगार्ड का विवाद: पत्रकारों से बदसलूकी और अपशब्द कहने का आरोप
फीफा वर्ल्ड कप 2026: अर्जेंटीना-इंग्लैंड सेमीफाइनल बना फॉकलैंड वॉर , जानें वो 5 बड़े विवाद
सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री: जंतर-मंतर से केजरीवाल की केंद्र सरकार को खुली चुनौती
2026: ओटीटी पर किसका रहा दबदबा? क्रिकेट के तूफान के बीच रियलिटी शो और फिल्मों ने भी मारी बाजी
पाकिस्तान से अलग हुआ बलूचिस्तान? आजादी के ऐलान के बाद भारत से की खास अपील
विराट कोहली के बॉडीगार्ड की बदसलूकी से विवाद, क्या खिलाड़ियों को निजी सुरक्षा रखने की इजाजत है?
कादियां में सियासी घमासान: बिना बहुमत AAP का अध्यक्ष, कांग्रेस का बड़ा आरोप
‘केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना बाकी’: पटना में प्रशांत किशोर के खिलाफ लगे तीखे पोस्टर