पटना: बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले राजधानी में सियासी पारा चरम पर है। गुरुवार को पटना की सड़कों पर प्रशांत किशोर और उनकी जन सुराज पार्टी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक पोस्टर लगाए गए हैं।
पोस्टर में क्या लिखा है? इन पोस्टर्स में प्रशांत किशोर को टोपी और गमछा पहने हुए दिखाया गया है। पोस्टर पर बड़े अक्षरों में लिखा है- केसी सिन्हा तो सिर्फ झांकी है, जमानत जब्त होना अभी बाकी है। इनको वोट नहीं, नोट चाहिए। पोस्टर के नीचे सौजन्य में बांकीपुर की जनता लिखा गया है, जिसने राजनीतिक गलियारों में इस चर्चा को जन्म दिया है कि यह विरोध प्रदर्शन स्वतःस्फूर्त है या प्रायोजित।
जन सुराज को बड़ा झटका यह पोस्टरबाजी ऐसे समय में हुई है जब जन सुराज को एक के बाद एक कई झटके लगे हैं। बुधवार को बांकीपुर सीट से प्रशांत किशोर के उम्मीदवार रहे प्रो. केसी सिन्हा ने जन सुराज का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। उन्हें भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय सरावगी ने पार्टी में शामिल कराया।
अहंकार का आरोप केसी सिन्हा के साथ-साथ दीघा से जन सुराज के पूर्व प्रत्याशी बिट्टू सिंह और मनेर से पूर्व प्रत्याशी गोपाल सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर ली। भाजपा में शामिल होते ही गोपाल सिंह ने प्रशांत किशोर पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कोई अहंकारी व्यक्ति संगठन नहीं चला सकता और प्रशांत किशोर के पास कोई विजन नहीं है।
बांकीपुर उपचुनाव की अहमियत बांकीपुर उपचुनाव 30 जुलाई को होना है। यह सीट भाजपा के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई है। 1995 से इस सीट पर भाजपा का दबदबा रहा है। यह चुनाव प्रशांत किशोर के लिए ‘अग्निपरीक्षा’ की तरह है क्योंकि वे अपने चुनावी सफर की शुरुआत भाजपा के सबसे मजबूत गढ़ से कर रहे हैं।
सियासी हलचल तेज उपचुनाव को लेकर माहौल बेहद तनावपूर्ण बना हुआ है। हाल ही में पुलिस ने जन शक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को भी गिरफ्तार किया है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में भाजपा के नीरज कुमार सिन्हा, राजद की रेखा गुप्ता और जन सुराज के प्रशांत किशोर के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिल रहा है। पोस्टर विवाद के बाद अब देखना यह होगा कि प्रशांत किशोर की टीम इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है।
*Patna, Bihar: Posters targeting Jan Suraaj Party candidate Prashant Kishor have appeared at several locations in Patna ahead of the Bankipur Assembly by-election. The posters refer to Jan Suraaj as Dhan Suraaj and feature caricatures of the party and its leadership. pic.twitter.com/8rN1qjG8lU
— IANS (@ians_india) July 16, 2026
हिटमैन का नया कारनामा: रोहित शर्मा ने इंजमाम उल हक को पछाड़ा, वनडे में रचे इतिहास
विराट कोहली बने इंग्लैंड के बादशाह , राहुल द्रविड़ का ऐतिहासिक रिकॉर्ड ध्वस्त
जगन्नाथ रथ यात्रा 2026: मूसलाधार बारिश भी नहीं डिगा सकी भक्तों का अटूट विश्वास
कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, अमेरिका तक फैला जहरीले धुएं का गुबार
सोनम वांगचुक की बिगड़ती सेहत पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, सरकारी डॉक्टरों को दी बड़ी जिम्मेदारी
Airtel के अनलिमिटेड 5G डेटा पर पाबंदियों से भड़के यूजर्स, क्या सच में ठगे जा रहे हैं ग्राहक?
लद्दाख की बर्फीली खुबानी अब दुबई की शान: 2800 किमी का सफर तय कर रेगिस्तान पहुंची मिठास
जनवरी से जून 2026 के धुरंधर आए सामने, जानें पहली छमाही में किस फिल्म और शो ने मारी बाजी
ईरान में अमेरिकी हमले से दहला कैंसर अस्पताल, कीमोथेरेपी ले रहे 211 बच्चों को करना पड़ा रेस्क्यू
दीवार में फंस गया डोगेश भाई का सिर: बाहर निकालने के लिए चलानी पड़ी हथौड़ी, वीडियो हुआ वायरल