नई दिल्ली। प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस में सोहेल खान का एक अलग ही रूप देखने को मिल रहा है। शो में अपनी एक्स-वाइफ सीमा सजदेह के साथ नजर आने के बाद सोहेल अब अपने जीवन के उन पन्नों को पलट रहे हैं, जिन्हें उन्होंने सालों तक दुनिया से छिपाकर रखा था।
बचपन के उस ट्रॉमा का सच हालिया एपिसोड में सोहेल ने अपने बचपन का एक ऐसा काला सच साझा किया, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। एक्टर ने बताया कि कम उम्र में वे यौन उत्पीड़न का शिकार हुए थे। यह बात उन्होंने पहली बार इतने बड़े मंच पर स्वीकार की है।
शर्म के कारण चुप रहे सोहेल सोहेल ने बताया कि इस घटना ने उनके मन पर गहरा असर डाला था। वे इस ट्रॉमा को सालों तक अकेले ढोते रहे। जब उन्होंने बड़े होने पर अपने पिता सलीम खान को यह बात बताई, तो सलीम खान ने पूछा कि उन्होंने इतने सालों तक इसे क्यों छिपाया? इसके जवाब में सोहेल ने कहा, मुझे यह बात बताने में बहुत शर्म आ रही थी।
बच्चों को लेकर सतर्क हैं सोहेल सोहेल ने माना कि हालांकि उन्हें पता था कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है, फिर भी वह शर्म और संकोच महसूस करते थे। इसी व्यक्तिगत अनुभव की वजह से वे अब पिता के तौर पर काफी सतर्क हैं। सोहेल ने बताया कि वे अपने बेटों से अक्सर पूछते रहते हैं कि क्या वे किसी तरह की बुलिंग या अजीब स्थिति से तो नहीं गुजर रहे हैं।
साथी कलाकारों ने की हिम्मत की सराहना सोहेल के इस खुलासे के बाद शो के अन्य कंटेस्टेंट्स अर्सलान गोनी, अली गोनी, आगु स्टेनली, निखिल चिनप्पा और रूही दोसानी ने उनकी हिम्मत की जमकर तारीफ की। सोशल मीडिया पर भी फैंस सोहेल के प्रति सहानुभूति जता रहे हैं और इस बात पर जोर दे रहे हैं कि किसी भी पीड़ित का सच बोलना समाज में एक जरूरी बदलाव ला सकता है।
Sohail Khan opens up about surviving childhood sexual harassment. He held onto the trauma and shame for years before confiding in his father.
— SatyavadiLadki (@SatyavadiLadki) July 16, 2026
Speaking out takes real courage and highlights an important truth: it is never the victim’s fault. Respect to him for sharing. 💔…
यूक्रेन में जेलेंस्की शर्म करो के नारे: सरकार के बड़े फेरबदल के खिलाफ भड़का जनआक्रोश
डिलीवरी बॉय की शर्मनाक हरकत: महिला को दिखाया प्राइवेट पार्ट, भारी पड़ गई गलत पहचान, लेडी कॉन्स्टेबल ने थाने तक घसीटा
जंतर-मंतर पर गांधी सा सत्याग्रह: सोनम वांगचुक के अनशन पर केजरीवाल ने की शिक्षा मंत्री पद की मांग
होर्मुज के बाद लाल सागर भी बंद होने की कगार पर? ईरान की हूतियों को खतरनाक चेतावनी
क्या एमएस धोनी संभालेंगे चेन्नई सुपर किंग्स की कमान? आर. अश्विन ने कोच बनने की अटकलों पर दी बड़ी प्रतिक्रिया
पुरी रथ यात्रा में मातम: भारी भीड़ का दबाव बना जानलेवा, एक श्रद्धालु की मौत, 100 से ज्यादा घायल
लंदन में मचा छोले-भटूरे का शोर: पहले ही दिन उमड़ी ग्राहकों की भीड़, सड़क तक लगी लाइन
150 करोड़ की संपत्ति और शराब का खूनी खेल: पिता के मना करते ही बेटे ने गोलियों से भूना
कुवैत पर ईरान का ड्रोन हमला: मिडिल ईस्ट में छिड़ा महायुद्ध, मिसाइलों से थर्राया खाड़ी क्षेत्र
भगवान कृष्ण मुसलमान और 5 वक्त के नमाजी थे : मौलाना जरजिस अंसारी के विवादित बयान से मचा हड़कंप