ओडिशा के पुरी में गुरुवार (16 जुलाई) को भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान दुखद घटना सामने आई है। रथ खींचने के दौरान मची भीषण भगदड़ और भीड़ के अत्यधिक दबाव के कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में एक श्रद्धालु की दम घुटने से मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं।
कैसे बिगड़े हालात? रथ यात्रा के दौरान बड़ा डांडा (ग्रैंड रोड) पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा के रथों को एक झलक देखने के लिए जुटे थे। अचानक भीड़ का दबाव इतना बढ़ गया कि धक्का-मुक्की शुरू हो गई। भीड़ में फँसे कई लोगों को सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी और वे बेहोश होकर गिरने लगे।
प्रशासन की त्वरित कार्रवाई भीड़ के बीच स्थिति गंभीर होते ही ओडिशा फायर एंड इमरजेंसी सर्विस की स्पेशल रेस्क्यू यूनिट (SRU) हरकत में आ गई। अधिकारियों के अनुसार, अब तक लगभग 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। कई गंभीर रूप से बीमार श्रद्धालुओं को मौके पर ही ऑक्सीजन सपोर्ट दिया गया और प्राथमिक उपचार के बाद नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया।
सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर दिखे मंजर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भीड़ का दबाव कितना भयावह था। कुछ स्थानों पर बिखरी हुई चप्पलें और अफरा-तफरी का माहौल घटना की गंभीरता को बयां कर रहे हैं। घटना के तत्काल बाद डिजास्टर रैपिड एक्शन फोर्स और स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया।
अधिकारियों का क्या कहना है? फायर और इमरजेंसी सर्विस के IGP डॉ. उमाशंकर डैश ने बताया कि प्रशासन मौसम और भीड़ की स्थिति को देखते हुए पूरी तरह मुस्तैद था। उन्होंने कहा, हमने पहली बार 25 स्पेशल रेस्क्यू यूनिट तैनात की थीं। उमस और भीड़ के कारण दम घुटने की समस्या झेल रहे अब तक 100 लोगों को हमने सुरक्षित बचाया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और घायलों का उपचार जारी है। भीड़ प्रबंधन में हुई चूक और इस दुखद घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है।
The Special Rescue Unit (SRU) of the Odisha Fire & Emergency Services has safely rescued 33 devotees from heavy crowd congestion since this morning.
— Odisha Police (@odisha_police) July 16, 2026
The rescued devotees were immediately provided with first aid and oxygen support before being shifted to nearby hospitals for… pic.twitter.com/ulSFYKcjl7
बचपन में हुआ था यौन शोषण , सोहेल खान ने सालों बाद बयां किया गहरे जख्मों का दर्द
रामायण के लक्ष्मण सुनील लहरी पर दुखों का पहाड़, खोया अपना सबसे करीबी दोस्त
गोद में खिलाया, अब मैदान पर देंगे टक्कर: मेसी के खिलाफ वर्ल्ड कप फाइनल के लिए यमाल का बड़ा बयान
श्रीकृष्ण और नमाज का विवाद: मौलाना के दावों पर मचा सियासी और धार्मिक घमासान
दिल्ली में मंथन: कर्नाटक मंत्रिमंडल विस्तार पर जल्द लग सकती है मुहर
बीच पर जेट का खौफनाक स्टंट: हवा में उड़ने लगे टेंट और कुर्सियां, मचा हड़कंप
मेसी की गोद से वर्ल्ड कप फाइनल तक: लैमिन यमाल की अविश्वसनीय कहानी
IRCTC ने बदला गेम: अब बिना कैप्चा और झंझट के बुक होगा ट्रेन टिकट, जानें नए इंटरफेस की खूबियां
19वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, राजनीतिक दिग्गजों का बढ़ा समर्थन
यशवर्धन के पंच और बल्लेबाजों के धमाके के बावजूद भारत की जीत अधूरी, पहला टेस्ट ड्रॉ