ईरान की जमीन पर अमेरिकी हवाई हमलों का सिलसिला तेज हो गया है। गुरुवार को अहवाज शहर में अमेरिकी मिसाइलें एक बच्चों के कैंसर अस्पताल (शाहिद बघेई हॉस्पिटल) के बेहद करीब गिरीं। इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।
मरीजों की जान पर बनी बात हमले के वक्त अस्पताल में 216 बच्चे कैंसर का इलाज करवा रहे थे। मिसाइलों के गिरते ही मेडिकल स्टाफ ने आनन-फानन में बच्चों को अस्पताल से सुरक्षित बाहर निकाला। रिपोर्ट के मुताबिक, 211 मरीजों को तत्काल दूसरी जगह शिफ्ट किया गया। फिलहाल किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अस्पताल की इमारत को लेकर भारी चिंता बनी हुई है।
होर्मुज स्ट्रेट में तनाव का असर अमेरिका ने यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा की जा रही कथित नाकाबंदी को तोड़ने के लिए की है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड का दावा है कि उनके एयरक्राफ्ट ने ईरान की ओर बढ़ रहे एक तेल टैंकर (एम/टी बेलमा) को रोकने के लिए हेलफायर मिसाइलें दागीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान ने बातचीत शुरू नहीं की, तो हमलों का दायरा और बढ़ाया जाएगा।
संवेदनशील ठिकानों पर हमले अमेरिका के ये हमले महज एक क्षेत्र तक सीमित नहीं हैं। बंदर अब्बास, रास्क, चाबहार, कश्म और बंदर इमाम खुमैनी जैसे कई प्रमुख शहरों में धमाकों की सूचना है। सबसे चिंताजनक बात बुशहर शहर को निशाना बनाना है, जो ईरान के एकमात्र सिविलियन न्यूक्लियर प्लांट का केंद्र है।
अनिश्चितता का दौर फिलहाल अमेरिका ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि अस्पताल के पास हुआ हमला गलती से हुआ या यह एक सुनियोजित रणनीति का हिस्सा था। मिनाब स्कूल के बाद इस हमले ने ईरान के आम नागरिकों में खौफ पैदा कर दिया है। जैसे-जैसे सैन्य कार्रवाई का दायरा बढ़ रहा है, दोनों देशों के बीच जंग की स्थिति और भी गंभीर और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है।
Following the criminal US attack on the area surrounding Ahvaz s Shahid Baghaei Hospital, 211 hospitalized patients were evacuated.
— Press TV 🔻 (@PressTV) July 15, 2026
Follow: https://t.co/mLGcUTS2ei pic.twitter.com/ZdvHHphrVN
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हुआ दीदार: कल PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, प्रदूषण होगा शून्य
मानसून सत्र में आर-पार : अयोध्या से पेपर लीक तक, मोदी सरकार को घेरने की रणनीति तैयार
कनाडा के जंगलों में लगी भीषण आग, अमेरिका तक फैला जहरीले धुएं का गुबार
स्टेशन पर बुजुर्ग ने फैलाया कचरा, युवक ने टोका तो मिला चौंकाने वाला जवाब; वीडियो हुआ वायरल
150 करोड़ की संपत्ति और शराब का खूनी खेल: पिता के मना करते ही बेटे ने गोलियों से भूना
आशुतोष की क्षमता क्या है? टिकट कोई और काटता है : नरोत्तम मिश्रा का वीडियो वायरल
जंतर-मंतर से केजरीवाल का बड़ा ऐलान: सोनम वांगचुक को बनाएं शिक्षा मंत्री , धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
सोनम वांगचुक के समर्थन में एकजुट हुआ बॉलीवुड, दीपिका पादुकोण के नाम पर फैलाया गया फेक पोस्ट
मानसून सत्र से पहले सियासी संग्राम: परिसीमन बिल पर खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, सर्वदलीय बैठक की मांग
जसप्रीत बुमराह का तूफानी अंदाज़: गेंदबाजी नहीं, अब बल्ले से मचाया कोहराम