अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने अंतरराष्ट्रीय अपराधियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा एक्शन लिया है। ऑपरेशन हार्डबॉल के तहत कनाडा और स्पेन की एजेंसियों के साथ मिलकर 50 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई है। इस कार्रवाई में 24 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया और 37 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है।
अमेरिकी अदालती दस्तावेजों में लॉरेंस बिश्नोई को इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है। साल 2015 से गुजरात की जेल में बंद होने के बावजूद, बिश्नोई इंटरनेट और फोन के जरिए विदेशों में अपना साम्राज्य चला रहा है।
चार्जशीट के अनुसार, बिश्नोई और उसका मुख्य कमांडर गोल्डी बरार ही 18 जून 2023 को कनाडा में हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता हैं। गोल्डी बरार फिलहाल फरार है और FBI ने उस पर 50,000 डॉलर का इनाम घोषित किया है।
दूसरी चार्जशीट जग्गू भगवानपुरिया के सिंडिकेट से जुड़ी है। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह ने पंजाब के कई भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया।
दस्तावेजों के मुताबिक, भगवानपुरिया का नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया तक फैला है। कैलिफोर्निया में एक पीड़ित की निजी जानकारी पंजाब के एक पुलिस अधिकारी को भेजी गई, ताकि उसे हत्या के झूठे मामले में फंसाकर जबरन वसूली की जा सके। इस गैंग में रॉकेट जैसे कोडनेम का इस्तेमाल करने वाले तस्कर भी शामिल हैं, जो भारी मात्रा में ड्रग्स की सप्लाई करते हैं।
तीसरी चार्जशीट वैंकूवर के रविंदर सिंह ढांडा उर्फ जॉन विक के खिलाफ है। ढांडा खुद को रोलेक्स और रैंडी नामों से भी बुलाता है। उसका नेटवर्क अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में कोकीन और मेथामफेटामाइन की थोक तस्करी करता है।
जांच में खुलासा हुआ कि यह गैंग कमर्शियल ट्रकों का इस्तेमाल कर ड्रग्स की खेप सीमा पार भेजता था। जुलाई 2023 से नवंबर 2024 के बीच इस गैंग ने 430 किलोग्राम से अधिक कोकीन की तस्करी की। इस तस्करी को अंजाम देने में जसकरण बाघरी उर्फ बाबा और गुरतेज सिंह समाघ जैसे गुर्गे मुख्य भूमिका निभाते थे।
अमेरिकी अदालती दस्तावेजों से साफ है कि भारतीय गैंगस्टरों, वैंकूवर के ड्रग तस्करों और भ्रष्ट अधिकारियों का एक खतरनाक गठजोड़ काम कर रहा है। फिलहाल, इस मामले में 10 आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेज कर दी गई है। FBI और अन्य विदेशी एजेंसियां इस सिंडिकेट को पूरी तरह जड़ से खत्म करने की तैयारी में हैं।
The #FBI is offering a reward of up to $50,000 for information leading to the arrest of Satinderjeet Singh, #wanted for his alleged involvement in the Lawrence Bishnoi Organized Crime Group which is allegedly engaged in a variety of violent acts in Southern California, and across… pic.twitter.com/BdCxmELUKv
— FBI Most Wanted (@FBIMostWanted) July 7, 2026
दिल्ली के गड्ढों से हैं परेशान? PWD Sewa App से घर बैठे चुटकियों में करें शिकायत
वास्तुविदों की कार्यशैली पर राज्यपाल का तंज: कहा- अनपढ़ों जैसी डिजाइन बनाना बंद करें
लॉर्ड्स में रचा जाएगा इतिहास: पहली बार महिला टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे भारत और इंग्लैंड
दशकों पुराना जल विवाद खत्म: अमित शाह की मध्यस्थता से MP, गुजरात, राजस्थान और महाराष्ट्र के बीच बनी सहमति
होर्मुज़ में टैंकर हमला, अमेरिका का ईरान पर ज़बरदस्त वार! क्या फिर भड़कने वाला है बड़ा युद्ध?
दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मिली गर्मी से राहत, लेकिन जलभराव ने बढ़ाई मुसीबत; 3 दिनों का येलो अलर्ट जारी
सीरिया में राष्ट्रपति मैक्रों का धमाकों से स्वागत: आखिर कौन चाहता है फ्रांस के नेता की जान?
थलापति का थाला के लिए खास संदेश: धोनी के जन्मदिन पर सीएम विजय ने बांधे तारीफों के पुल
एशिया कप 2027 का बिगुल: बांग्लादेश में होगा महासंग्राम, तय हुए वेन्यू और संभावित तारीखें
अंगक्लुंग: पीएम मोदी के हाथों में दिखा इंडोनेशिया का वह जादुई वाद्ययंत्र, जिसकी धुन में है एकता का संदेश