एशिया कप 2027 को लेकर क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आगामी टूर्नामेंट की मेजबानी बांग्लादेश को सौंपी गई है, जिसकी तैयारियां अभी से जोरों पर हैं। वनडे वर्ल्ड कप के लिहाज से यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने टूर्नामेंट के लिए तीन प्रमुख वेन्यू का प्रस्ताव रखा है। इनमें मीरपुर, चट्टोग्राम और सिलहट को चुना गया है। इन्हीं स्टेडियमों में एशिया कप के मुकाबले खेले जाने की संभावना है।
एशिया कप 2027 के शेड्यूल को लेकर भी अपडेट सामने आया है। माना जा रहा है कि यह टूर्नामेंट अगले साल 18 जून से शुरू होकर 4 जुलाई तक चलेगा। हालांकि, एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) द्वारा अभी इसका औपचारिक ऐलान होना बाकी है।
एशिया कप 2027 पूरी तरह से वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। ACC के नियमों के मुताबिक, एशिया कप का फॉर्मेट साल के बड़े आईसीसी टूर्नामेंट के आधार पर तय होता है। चूंकि 2027 में वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन होना है, इसलिए एशियाई टीमें इसी फॉर्मेट में अपनी तैयारियों को परखेंगी। इस दौरान रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ी मैदान में जलवा बिखेरते नजर आ सकते हैं।
भले ही बांग्लादेश को मेजबान चुना गया हो, लेकिन भारत की भागीदारी को लेकर संशय अब भी बरकरार है। भारत और बांग्लादेश के बीच हालिया कूटनीतिक तनाव और सुरक्षा संबंधी चिंताओं के कारण यह चर्चा है कि क्या भारतीय टीम वहां जाएगी या फिर 2023 की तरह हाइब्रिड मॉडल अपनाकर मैच श्रीलंका या यूएई जैसे न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट किए जाएंगे।
बता दें कि पिछले कुछ समय से दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में खटास देखी गई है। हालिया टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए बांग्लादेश ने अपनी टीम भारत नहीं भेजी थी। इसके अलावा, आईपीएल विवाद और द्विपक्षीय सीरीज के स्थगन जैसे मामलों ने बीसीसीआई और बांग्लादेश बोर्ड के बीच दूरियां बढ़ा दी हैं। फिलहाल, बीसीसीआई और एसीसी की ओर से आधिकारिक रुख का इंतजार है।
BCB prepared to enhance security for proposed India tour in September
— Cricbuzz (@cricbuzz) July 7, 2026
Additionally, Mirpur, Chattogram and Sylhet have emerged as the proposed venues for Asia Cup 2027 pic.twitter.com/jfKdeSW7Yg
नर्मदा जल विवाद का हुआ द एंड : चार राज्यों ने अमित शाह की मौजूदगी में भरी सहमति की हुंकार
इलाज के लिए अब पीएफ का पैसा निकालना हुआ बेहद आसान, जानिए नए नियम
राम मंदिर चंदे में भ्रष्ट खेल का आरोप: दिग्विजय सिंह ने पूछा- ED अब कहां है?
बांकीपुर में BJP का बंटी दांव: क्या प्रशांत किशोर को चुनौती दे पाएंगे नितिन नवीन के करीबी?
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे पर गुंडागर्दी: परिवार को कार से खींचकर पीटा, तीन आरोपी गिरफ्तार
फुटबॉल का रेड कार्ड और ट्रंप की एंट्री: जानिए क्या है ये विवाद और खेल के नियम
पागल, खच्चर और बदतमीज : वायरल ऑडियो में क्यों आपा खो बैठीं विधायक मैथिली ठाकुर?
लॉर्ड्स में रचा जाएगा इतिहास: पहली बार महिला टेस्ट मैच में आमने-सामने होंगे भारत और इंग्लैंड
अमरनाथ यात्रा: 5वें दिन ही पिघला बाबा बर्फानी का शिवलिंग, क्या यात्रा पर पड़ेगा असर?
80 की उम्र, राजनीति से संन्यास और धर्म का रास्ता: दिग्विजय सिंह ने दिए बड़े संकेत