बिहार की राजनीति में इन दिनों अलीनगर की बीजेपी विधायक और मशहूर लोकगायिका मैथिली ठाकुर का एक कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है। इसमें वह एक युवक पर जमकर बरसती और अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती सुनाई दे रही हैं।
क्या है वायरल ऑडियो का मामला? पिछले 24 घंटों से सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप तेजी से वायरल हो रही है। दावा किया जा रहा है कि इसमें विधायक मैथिली ठाकुर एक युवक को फोन पर बुरी तरह फटकार रही हैं। ऑडियो में उन्हें पागल , खच्चर , बुड़बक और बदतमीज जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है।
युवक का दावा: रात 11 बजे आया था फोन तरभंगा के नदियामि गांव के निवासी गौतम झा, जिनसे बातचीत होने का दावा किया जा रहा है, उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपनी बात रखी है। गौतम के मुताबिक, यह कॉल 4 जुलाई की रात करीब 11 बजे आई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि बिना पूरी बात सुने विधायक ने उन्हें डांटना शुरू कर दिया। गौतम का कहना है कि उन्होंने कोई अभद्र भाषा का प्रयोग नहीं किया था, बल्कि वे केवल सच बोल रहे थे।
विवाद की जड़: लापता युवक का मामला पूरा विवाद सुभाष चौपाल नाम के एक युवक के लापता होने से जुड़ा है। सुभाष हैदराबाद से घर लौटते समय गायब हो गया था। गौतम झा ने इस मामले में एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला था, जिसमें आरोप लगाया गया कि अलीनगर आने के बावजूद विधायक पीड़ित परिवार से मिलने नहीं पहुंचीं। वीडियो में पीड़ित परिवार की नाराजगी भी दिखाई गई थी, जिसके बाद विधायक का कथित गुस्सा फूटा।
जनता की भावनाओं से खेलने का आरोप वायरल ऑडियो में विधायक को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, तुम अलीनगर में रहने लायक नहीं हो और जनता की भावनाओं से मत खेलो। उन्होंने यह धमकी भी दी कि अगर दोबारा ऐसा किया गया, तो अंजाम बुरा होगा। गौतम झा का आरोप है कि विधायक का गुस्सा इसलिए था क्योंकि सोशल मीडिया पर उनकी कार्यशैली पर सवाल उठाए जा रहे थे।
विधायक की चुप्पी पर सवाल इस विवाद के सामने आने के बाद से ही हर तरफ चर्चा तेज है। जहां एक ओर लोग विधायक के व्यवहार पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर इसे लेकर बहस छिड़ी हुई है। फिलहाल, विधायक मैथिली ठाकुर की ओर से इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है और खबर लिखे जाने तक उनका फोन भी बंद बताया जा रहा है।
अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या विधायक इस ऑडियो को फर्जी बताएंगी या इस पर अपनी सफाई पेश करेंगी।
खच्चर- बुड़बक हो.. आधी रात को किस पर
— Pratyek News Live (@PratyekL) July 7, 2026
भड़की मैथिली ठाकुर, ऑडियो वायरल pic.twitter.com/DPPxvYLKcu
बनारस स्टेशन बना झरना : पहली ही बारिश में खुली दावों की पोल, रेलवे की फजीहत
न्यूजीलैंड दौरे से पहले इंडिया ए की बड़ी तैयारी, वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका!
विस्तारवाद नहीं, विकासवाद का युग: इंडोनेशिया में गूंजा भारत का मंत्र
संजू सैमसन बाहर नहीं, BCCI के बड़े मिशन का हैं हिस्सा; सामने आया सच
राम मंदिर ट्रस्ट पर चंदा चोरी का महाआरोप: संजय सिंह ने पेश किए 13 नए सबूत, ट्रस्ट भंग करने की मांग
नॉर्वे की सेना भी बनी फुटबॉल फैन: वाइकिंग रो कर सैनिकों ने मनाया जीत का जश्न, वीडियो हुआ वायरल
ENG vs IND: प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी, तीसरे टी20 में खेलने पर बड़ा सस्पेंस!
बारुईपुर हत्याकांड: मुख्यमंत्री का सख्त रुख, कहा- दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने
बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर की पार्टी का हमला, पूछा- कौन हैं ये अभिषेक?
TRP की रेस में आज भी जेठालाल का जलवा बरकरार, टॉप OTT शोज की लिस्ट में फिर मारी बाजी