बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर की पार्टी का हमला, पूछा- कौन हैं ये अभिषेक?
News Image

पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर आगामी उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। बीजेपी ने इस सीट पर अभिषेक कुमार (बंटी) को अपना उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद से ही राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

प्रशांत किशोर की पार्टी का तीखा सवाल बीजेपी द्वारा उम्मीदवार की घोषणा के तुरंत बाद जन सुराज ने मोर्चा खोल दिया है। जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ सिंह ने सोशल मीडिया पर अभिषेक कुमार की उम्मीदवारी पर तंज कसा है।

सौरभ सिंह ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर लिखा, बीजेपी या एनडीए के साथियों से मेरा प्रश्न है कि ईमानदारी से बताना, आज से पहले क्या बांकीपुर में इन अभिषेक जी का नाम सुना है? क्या आप जानते हैं कि ये कैसे दिखते हैं? उत्तर है- नहीं।

अभिषेक कौन हैं, लिख दिया तो बवाल हो जाएगा जन सुराज के प्रवक्ता ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे कहा कि पार्टी ने कई अनुभवी नेताओं को दरकिनार कर अभिषेक को मौका दिया है। उन्होंने कहा, आशीष सिन्हा, अजय आलोक, रणबीर नंदन और मनीष जी जैसे नेताओं को छोड़कर श्री श्री अभिषेक को क्यों चुना गया? अगर हम ये लिख दें कि अभिषेक कौन हैं, तो बवाल हो जाएगा।

प्रशांत किशोर की पार्टी ने इसे बांकीपुर में प्रशांत किशोर बनाम निरंकुश सम्राट की सरकार की लड़ाई करार दिया है।

बीजेपी में जश्न, अभिषेक को मिल रही बधाई एक तरफ जन सुराज सवाल उठा रही है, वहीं दूसरी तरफ बीजेपी खेमे में उत्साह का माहौल है। पार्टी के तमाम बड़े नेता अभिषेक कुमार बंटी को बधाई दे रहे हैं।

बीजेपी नेता संजय मयूख ने सोशल मीडिया पर लिखा, बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र से अभिषेक कुमार सिन्हा बंटी जी को पार्टी का उम्मीदवार घोषित किए जाने पर बहुत-बहुत बधाई। ऐतिहासिक जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं। बिहार बीजेपी की आधिकारिक टीम ने भी उनके नाम पर मुहर लगने के बाद उन्हें प्रचंड जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

कौन हैं अभिषेक कुमार? अभिषेक कुमार सिन्हा, जिन्हें बंटी के नाम से जाना जाता है, बीजेपी के युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष रह चुके हैं। बांकीपुर सीट पर हुए इस बदलाव को बीजेपी की एक सोची-समझी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। अब देखना यह होगा कि जन सुराज के द्वारा उठाए जा रहे सवालों का असर आने वाले उपचुनाव में कितना पड़ता है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

इंडोनेशिया में लहराएगा भारतीय शिक्षा का परचम: IIM बेंगलुरु खोलेगा अपना अंतरराष्ट्रीय कैंपस

Story 1

गद्दार... कितने में बिकीं? : बरुईपुर में सयानी घोष का हुआ तीखा विरोध

Story 1

राम मंदिर दान विवाद: अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को भेजा कानूनी नोटिस, भाजपा सांसद का तंज- विक्स की गोली ले लीजिए

Story 1

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: अफगानिस्तान के दिग्गज तेज गेंदबाज शापूर जादरान का भारत में निधन

Story 1

फीफा वर्ल्ड कप 2026: फोलारिन बालोगुन के बचाव में उतरे डोनाल्ड ट्रम्प, इन्फेंटिनो ने फोन कॉल की पुष्टि की

Story 1

राम मंदिर चंदा चोरी विवाद: चंपत राय ने तोड़ी चुप्पी, कहा- SIT की रिपोर्ट के बाद सामने आएगा सच

Story 1

वायनाड में कुदरत का कहर: भीषण भूस्खलन में 2 की मौत, 7 लापता; निर्माण कंपनी पर बरसी सरकार

Story 1

इस्लामाबाद कान खोलकर सुन ले, हम सब देख रहे हैं... शहबाज शरीफ की ईरानी मोहब्बत पर भड़का अमेरिका

Story 1

अपनी भारत यात्रा से पहले इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कराया DNA टेस्ट, बोले- मेरे भीतर भारतीय अंश है

Story 1

हां मेरी गर्लफ्रेंड है... वैभव सूर्यवंशी ने सबके सामने लिया अपनी खास दोस्त का नाम, वायरल पोस्ट का सच आया सामने