राम मंदिर दान विवाद: अखिलेश यादव ने निशिकांत दुबे को भेजा कानूनी नोटिस, भाजपा सांसद का तंज- विक्स की गोली ले लीजिए
News Image

राम मंदिर दान विवाद में आरोपी रमाशंकर यादव उर्फ टिन्नू यादव को लेकर शुरू हुआ राजनीतिक घमासान अब कानूनी लड़ाई में बदल गया है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा सांसद निशिकांत दुबे को मानहानि का कानूनी नोटिस भेजा है।

अखिलेश का एक्शन, निशिकांत का पलटवार सपा प्रदेश अध्यक्ष केके पाल के माध्यम से भेजे गए इस नोटिस के जवाब में निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर तीखा हमला किया। दुबे ने लिखा, अखिलेश जी, इस तरह के वकील आपको बेइज्जत कर रहे हैं। कानून कहता है कि मानहानि का नोटिस पीड़ित व्यक्ति की तरफ से ही आता है। मैं इस कानून को बनाने वाली कमिटी का सदस्य था, जानकारी मुझे है।

दुबे ने अपनी पोस्ट में कटाक्ष करते हुए आगे लिखा, आपने क्या हालत बना रखी है, कुछ लेते क्यों नहीं? कम से कम विक्स की गोली ले लीजिए।

इटावा में दर्ज कराई गई शिकायत कानूनी नोटिस के अलावा, समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन में निशिकांत दुबे और अन्य के खिलाफ औपचारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। इस पर टिप्पणी करते हुए दुबे ने कहा कि नए भारतीय न्याय संहिता के तहत अखिलेश यादव को खुद थाने जाकर शिकायत दर्ज करानी चाहिए।

क्या है पूरा विवाद? विवाद की शुरुआत 5 जुलाई को हुई थी, जब गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की। इसमें दावा किया गया था कि राम मंदिर दान विवाद का आरोपी टिन्नू यादव सीधे तौर पर अखिलेश यादव के संपर्क में था। इस दावे की पुष्टि के लिए कथित पुलिस जांच और मोबाइल कॉल रिकॉर्ड का हवाला दिया गया था।

अखिलेश का 10 मिनट का अल्टीमेटम आरोपों से भड़के अखिलेश यादव ने दुबे को पोस्ट डिलीट करने के लिए महज 10 मिनट का समय दिया था। अखिलेश ने चेतावनी दी थी, मर्यादा और संसदीय परंपरा का मान रखते हुए हम सांसद को 10 मिनट का समय देते हैं कि वे इस झूठे ट्वीट को हटा दें, अन्यथा उनके खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।

अखिलेश ने यह चेतावनी उन सभी लोगों को भी दी है जिन्होंने इस दावे को सोशल मीडिया पर प्रसारित किया है। उन्होंने सभी से माफी मांगने और पोस्ट डिलीट करने की मांग की है। अब देखना यह है कि यह कानूनी लड़ाई आगे क्या मोड़ लेती है।

*

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

श्रीलंका में क्रिकेट के मैदान पर मातम: बल्लेबाजी करते हुए खिलाड़ी की लाइव मैच में मौत

Story 1

45 के हुए कैप्टन कूल : रांची में फैंस का अनोखा जश्न, धोनी से की आखिरी मैच की गुहार

Story 1

इंडोनेशिया में लहराएगा भारतीय शिक्षा का परचम: IIM बेंगलुरु खोलेगा अपना अंतरराष्ट्रीय कैंपस

Story 1

बांकीपुर उपचुनाव: बीजेपी के प्रत्याशी पर प्रशांत किशोर की पार्टी का हमला, पूछा- कौन हैं ये अभिषेक?

Story 1

मेरे आने से पहले पुर्तगाल ने कुछ नहीं जीता था : वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद छलका रोनाल्डो का दर्द

Story 1

बांकीपुर का गढ़ बचाने के लिए भाजपा का युवा दांव: अभिषेक कुमार पर क्यों जताया भरोसा?

Story 1

अमरनाथ यात्रा: 5वें दिन ही पिघला बाबा बर्फानी का शिवलिंग, क्या यात्रा पर पड़ेगा असर?

Story 1

विस्तारवाद नहीं, विकासवाद का युग: इंडोनेशिया में गूंजा भारत का मंत्र

Story 1

ENG vs IND: प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हुए 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी, तीसरे टी20 में खेलने पर बड़ा सस्पेंस!

Story 1

क्रिकेट जगत को बड़ा झटका: 2015 वर्ल्ड कप के हीरो शापूर जादरान का 38 वर्ष की आयु में निधन