जकार्ता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो से मुलाकात करने जकार्ता पहुंचे। यहां उन्हें इंडोनेशिया के सर्वोच्च सम्मान बिंतांग आदिपूर्णा से सम्मानित किया गया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच प्रगाढ़ कूटनीतिक और व्यक्तिगत संबंधों की झलक दिखी।
अच्छे कामों पर कॉपीराइट नहीं इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो ने पीएम मोदी के विकास मॉडल की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वे मोदी के विकास कार्यों से प्रेरणा ले रहे हैं और ऐसी अच्छी बातों को अपनाना कॉपीराइट के दायरे में नहीं आता। जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे बीच की दोस्ती और आपसी सम्मान किसी भी कॉपीराइट की सीमा से परे है।
समुद्र नहीं, पुल हैं हम इंडोनेशियाई संसद को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि भारत विस्तारवाद में विश्वास नहीं रखता। उन्होंने कहा, भारत विस्तारवाद के बजाय विकासवाद की नीति का समर्थक है। हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भले ही दूरियां अधिक हों, लेकिन हिंद महासागर हमारे लिए कभी बाधा नहीं रहा, बल्कि यह हमारे साझा भविष्य का एक मजबूत पुल है।
रामायण-महाभारत काल से गहरे संबंध पीएम मोदी ने दोनों देशों के साझा इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया केवल भूगोल से नहीं, बल्कि रामायण, महाभारत, नालंदा के प्राचीन ज्ञान और बोरोबुदुर जैसे स्मारकों की विरासत से जुड़े हैं। उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रीय प्रतीक गरुड़ का जिक्र करते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक जड़ें बहुत गहरी और अटूट हैं।
आतंकवाद पर एकजुटता संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने आतंकवाद के खिलाफ इंडोनेशिया के रुख की सराहना की। पहलगाम में हुए आतंकी हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इंडोनेशिया संकट की हर घड़ी में भारत के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले 25 साल भारत और इंडोनेशिया के साझा विकास और मानवता की सेवा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
*#WATCH | Jakarta, Indonesia | Prime Minister Narendra Modi says, ...Last year, when a heinous terrorist attack took place in Pahalgam, Indonesia stood firmly with India. I express my gratitude to President Prabowo and all of you for this support. Our two countries are working… pic.twitter.com/4uJJB8SoTl
— ANI (@ANI) July 7, 2026
मुंबई में तबाही: भारी बारिश के चलते आज भी कई ट्रेनें रद्द, यातायात ठप
श्रीराम जन्मभूमि मंदिर: एसआईटी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, 70 बार कैमरे में कैद हुई चढ़ावे की चोरी
दिल्ली में 12 जुलाई को लगेगी स्पेशल लोक अदालत: ट्रैफिक चालान निपटाने का सुनहरा मौका
अलविदा शापूर जादरान: 2015 वर्ल्ड कप के हीरो और अफगान क्रिकेट के स्तंभ का 38 की उम्र में निधन
ओवैसी की स्थायी निवास मांग पर घमासान, भाजपा का बड़ा आरोप- बांग्लादेशी और रोहिंग्याओं को बचा रहे हैं AIMIM प्रमुख
इंडोनेशिया में लहराएगा भारतीय शिक्षा का परचम: IIM बेंगलुरु खोलेगा अपना अंतरराष्ट्रीय कैंपस
कैप्टन कूल को सलाम: एमएस धोनी के 45वें जन्मदिन पर क्रिकेट जगत में जश्न
सूर्यकुमार यादव ने क्यों मांगी माफी? सोशल मीडिया पर वायरल फर्जी बयानों पर तोड़ी चुप्पी
मैक्रों के सीरिया दौरे के बीच दमिश्क में जोरदार धमाके, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
एम्बुलेंस का इंतजार, खाट पर दम: स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले रीवा में व्यवस्था की शर्मनाक तस्वीरें