मुंबई और आसपास के इलाकों में जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। जलभराव और पटरी पर पानी भरने के कारण रेल और सड़क यातायात पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।
आज रद्द रहने वाली प्रमुख ट्रेनें रेलवे ट्रैक को हुए नुकसान के चलते मध्य रेलवे ने मंगलवार, 7 जुलाई को निम्नलिखित ट्रेनों को रद्द कर दिया है:
मुंबई-पुणे मार्ग पर सबसे ज्यादा असर लोनावला और कर्जत के बीच हुए भूस्खलन (Landslide) ने मुंबई-पुणे रेल रूट को सबसे अधिक नुकसान पहुँचाया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि रेल सेवाओं के साथ-साथ सड़क मार्ग से आवाजाही भी लगभग ठप हो गई है।
नालासोपारा-विरार सेक्शन में सेवाएं बाधित भारी पानी जमा होने के कारण नालासोपारा और विरार के बीच ट्रेन सेवाएं रोक दी गई हैं। इसके अलावा, लंबी दूरी की कई ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। हजरत निजामुद्दीन-तिरुअनंतपुरम, चंडीगढ़-मडगांव और ओखा-एर्णाकुलम जैसी प्रमुख ट्रेनों को जलगांव-मनमाड-इगतपुरी-कल्याण-रोहा होते हुए दूसरे रूट से चलाया जा रहा है।
मौसम विभाग की चेतावनी IMD ने मुंबई और उपनगरीय इलाकों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी दी गई है।
स्कूल-कॉलेजों में छुट्टी सुरक्षा के मद्देनजर, मुंबई नगर निगम ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए मंगलवार को सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला किया है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि घर से निकलने से पहले ट्रेन की स्थिति की जांच जरूर कर लें।
*Landslide between Lonavala & Karjat
— Central Railway (@Central_Railway) July 6, 2026
TRAIN SERVICES #UPDATE at 8.00 pm.
In continuation to the earlier update, the following additional train services have been diverted, cancelled, rescheduled and Short Terminated due to the landslide between Lonavala and Karjat.
Passengers… pic.twitter.com/LQEWrlwFbX
मात्र 90 सेकंड का वीडियो और शिक्षा मंत्रालय से मिलेगा इनाम, छात्रों के लिए सुनहरा मौका!
फीफा वर्ल्ड कप 2026: क्रिस्टियानो रोनाल्डो का सपना टूटा, आखिरी मैच के बाद छलका दर्द
बांकीपुर उपचुनाव: आरजेडी ने रेखा गुप्ता पर खेला दांव, प्रशांत किशोर की चुनौती को नकारा
इसने तो ईगो पर ले लिया : पटरियों पर वंदे भारत और राजधानी की रेस का वीडियो वायरल
T20 वर्ल्ड कप 2026 की ड्रीम टीम : ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड का दबदबा, भारत से सिर्फ एक खिलाड़ी को मिली जगह
फीफा वर्ल्ड कप 2026: रोनाल्डो का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह
हां मेरी गर्लफ्रेंड है... वैभव सूर्यवंशी ने सबके सामने लिया अपनी खास दोस्त का नाम, वायरल पोस्ट का सच आया सामने
IND vs ENG: करो या मरो के मुकाबले में इन 4 खिलाड़ियों पर टिकीं नजरें, बचा पाएंगे टीम इंडिया की साख?
दिल्ली का ग्रीन कायाकल्प: 70 लाख पौधे और 300 ई-बसों से बदलेगी राजधानी की आबोहवा
क्या फीफा पर हावी हैं ट्रंप! बेलोगुन के निलंबन पर बवाल, यूएफा और बेल्जियम ने उठाए सवाल