टैक्सस, अमेरिका: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में पुर्तगाल का सफर समाप्त हो गया है। राउंड ऑफ 16 के बेहद रोमांचक मुकाबले में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ही फुटबॉल के महान खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का विश्व कप जीतने का सपना हमेशा के लिए अधूरा रह गया।
इंजरी टाइम में टूटा पुर्तगाल का दिल डलास स्टेडियम में खेला गया यह मुकाबला कांटे की टक्कर का रहा। दोनों टीमें निर्धारित समय तक एक-दूसरे के गोल पोस्ट को भेदने में नाकाम रहीं। हालांकि, मैच के निर्णायक मोड़ पर बाजी पलट गई। दूसरे हाफ के इंजरी टाइम में स्पेन के सब्स्टीट्यूट खिलाड़ी मिकेल मेरिनो ने शानदार गोल दागकर पुर्तगाल की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
रोनाल्डो ने माना—यह था अंतिम विश्व कप मैदान पर हार के बाद रोनाल्डो बेहद भावुक नजर आए। मैच के बाद उन्होंने खुद इस बात की पुष्टि की कि यह उनके करियर का आखिरी विश्व कप था। 41 वर्षीय इस स्टार खिलाड़ी ने कहा, इस तरह बाहर होने का दुख है। मैंने अपना सब कुछ इस टूर्नामेंट में झोंक दिया। मैं बिना किसी मलाल के जा रहा हूँ।
संन्यास पर क्या बोले रोनाल्डो? वर्ल्ड कप के बाद संन्यास की अटकलों पर रोनाल्डो ने स्पष्ट किया कि वे कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेंगे। उन्होंने कहा, मैं जोश में आकर निर्णय लेने वालों में से नहीं हूँ। अभी मुझे परिवार के साथ समय बिताने और शांत मन से सोचने की जरूरत है। इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान अभी मैंने नहीं किया है।
अतीत की उपलब्धियों पर गर्व अपने करियर को याद करते हुए रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए अपने योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, रोनाल्डो से पहले पुर्तगाल ने कोई बड़ा खिताब नहीं जीता था। मैंने पुर्तगाल को 2016 में यूरोपियन चैंपियनशिप और दो बार यूईएफए नेशंस लीग जिताई है। मेरे लिए 2016 की जीत वर्ल्ड कप जितनी ही अहम है।
6 विश्व कप का सफर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने करियर में कुल 6 फीफा वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018, 2022 और 2026) खेले हैं। वे इन सभी टूर्नामेंटों में पुर्तगाल टीम के कप्तान भी रहे। भले ही विश्व कप की ट्रॉफी उनके हाथ नहीं लगी, लेकिन फुटबॉल जगत में उनका योगदान और उनका दबदबा इतिहास के पन्नों में हमेशा दर्ज रहेगा।
Bahkan yang terbaik pun tidak bisa menulis ulang takdir.
— PanditFootball.com (@panditfootball) July 6, 2026
Cristiano Ronaldo akhirnya harus menerima kenyataan pahit bahwa dirinya memang tidak pernah ditakdirkan untuk memenangkan Piala Dunia. Meski telah menjaga fisik di level tertinggi hingga usia 41 tahun demi memimpin… pic.twitter.com/PGhIcbxT7z
IND vs ENG: नेट्स पर युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा हादसा , थम गईं टीम इंडिया की सांसें
ब्रह्मोस और एस्ट्रा से लैस होगा इंडोनेशिया, भारत के साथ रक्षा साझेदारी में ऐतिहासिक उछाल
चंपत राय की जगह लेंगे कृष्ण मोहन: राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जानें कौन हैं नए कार्यवाहक महासचिव
महाराष्ट्र में कुदरत का कहर: लोनावला में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश से जुड़ी घटनाओं में 13 लोगों की मौत
शेरनी के पंजों में मौत का खेल: 30 मिनट तक दबोचे रखा, जान बचाने के लिए पशुपालक सहलाता रहा
नवी मुंबई में आसमान का खतरनाक खेल : भारी बारिश के चलते इंडिगो विमान को बीच रास्ते से लौटना पड़ा वापस
वर्दी पर दाग: महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया सिपाही, असली पत्नी ने की धुनाई
E20 फ्यूल विवाद: भारत का खंडन और भूटान के दावे से उलझा मामला
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की चुनौती पर JDU का तीखा हमला, कहा- जनता ने पहले ही नकारा
जकार्ता में मोदी-प्रबोवो की हाई-लेवल बैठक: रणनीतिक साझेदारी को मिलेगी नई धार