पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। प्रशांत किशोर की सक्रियता पर जदयू ने कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें सिरे से खारिज कर दिया है।
प्रशांत किशोर का कोई आधार नहीं ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने सोमवार को जदयू कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बांकीपुर में एनडीए प्रत्याशी की जीत तय है। उन्होंने प्रशांत किशोर पर तंज कसते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने बड़े-बड़े दावे किए थे, लेकिन उनका खाता तक नहीं खुला। जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है, ऐसे में उपचुनाव में भी उन्हें कोई राजनीतिक लाभ नहीं मिलने वाला।
विकास के दम पर जीत का दावा मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि पिछले 21 वर्षों में एनडीए सरकार ने जो ऐतिहासिक कार्य किए हैं, वही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने दावा किया कि विकास की किरणें बिहार के हर टोले, मोहल्ले और हर घर तक पहुँची हैं। इसी जनकल्याणकारी कार्यों के आधार पर जनता एक बार फिर एनडीए को अपना आशीर्वाद देगी।
जनसुनवाई: समाधान के लिए तत्पर सरकार जदयू कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को लेकर मंत्री ने कहा कि यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर नियमित रूप से चल रहा है। यहाँ आने वाली हर फरियाद पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। मुख्यमंत्री स्वयं भी इस प्रक्रिया पर नजर रखते हैं, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता आई है।
ग्रामीण बुनियादी ढांचे पर जोर इस कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीण कार्य मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार ने बिहार में ग्रामीण सड़कों का एक मजबूत नेटवर्क खड़ा किया है। वर्तमान में राज्य सरकार उन सड़कों को और अधिक सुदृढ़ और बेहतर बनाने की दिशा में निरंतर काम कर रही है। मौके पर मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह और विधायक हेम नारायण साह भी मौजूद रहे।
*#WATCH पटना(बिहार): प्रशांत किशोर के बांकीपुर उपचुनाव लड़ने पर JDU नेता श्रवण कुमार ने कहा, जब चुनाव होता है तब हर राजनीतिक पार्टी चुनाव लड़ती है। वे विधानसभा के चुनाव से पहले भी ताल ठोकते थे। अब उपचुनाव में भी भूमिका बना रहे हैं। लेकिन विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें पूरी तरह… pic.twitter.com/hKR2BWnPVz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
पीएम मोदी की इंडोनेशिया-ऑस्ट्रेलिया यात्रा: क्या है भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी और क्यों है यह गेम-चेंजर?
वर्दी पर दाग: महिला सिपाही के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ाया सिपाही, असली पत्नी ने की धुनाई
फीफा का यू-टर्न: ट्रंप के दखल के बाद बालोगुन का रेड कार्ड रद्द, फुटबॉल जगत में मचा बवाल
संजू सैमसन का पत्ता कटते ही भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर बीसीसीआई के खिलाफ खुला मोर्चा
मैदान पर मातम: अंपायर से बहस के बीच क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही गई जान
अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, बैठक में हंगामे के बीच कई अहम फैसले
मुंबई में मानसून का कहर: भारी बारिश के चलते रेड अलर्ट, जनजीवन अस्त-व्यस्त
ट्रंप का मेलोनी पर तंज, इटली ने दिया करारा जवाब; नाटो समिट से पहले बढ़ी कड़वाहट
मुंबई के मनोरी बीच पर विदेशी जहाज फंसा, हाई अलर्ट पर नौसेना और कोस्ट गार्ड
Jr NTR की फिल्म विवादों में: भगवान मुरुगन के इतिहास से छेड़छाड़ का आरोप, तमिलनाडु में बैन की मांग