भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली तीन टी20 मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली इस टीम में कई युवा चेहरों को जगह दी गई है, लेकिन टीम सिलेक्शन ने फैंस के बीच भारी नाराजगी पैदा कर दी है।
संजू को बाहर करने पर सवाल टीम से विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम गायब है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले संजू को बाहर का रास्ता दिखाए जाने से सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। फैंस इसे बीसीसीआई की पक्षपाती नीति करार दे रहे हैं।
फैंस का फूटा गुस्सा सोशल मीडिया पर फैंस काफी आक्रामक हैं। एक यूजर ने लिखा, वर्ल्ड कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले संजू को बाहर करना शर्मनाक है। वहीं, अन्य क्रिकेट प्रेमियों ने आरोप लगाया कि मुंबई लॉबी के प्रभाव के कारण संजू जैसे प्रतिभावान खिलाड़ी के साथ अन्याय किया जा रहा है। कई लोगों ने तो यहां तक कह दिया कि संजू को भारत की जगह किसी और देश के लिए खेलना चाहिए था।
खराब फॉर्म या मैनेजमेंट की साजिश? संजू के बाहर होने के पीछे खराब फॉर्म को एक बड़ी वजह माना जा रहा है। आयरलैंड दौरे और इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उनका प्रदर्शन निराशाजनक रहा था, जिसके बाद उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच से ड्रॉप कर दिया गया था। अब जिम्बाब्वे दौरे से भी बाहर किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या यह महज खराब फॉर्म है या उनका करियर खतरे में है।
संजय मांजरेकर ने भी उठाए सवाल पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर संजय मांजरेकर ने भी चयनकर्ताओं पर तीखे तेवर अपनाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, क्या आप संजू का मजाक उड़ा रहे हैं? वैभव को खिलाना अच्छी बात है, लेकिन संजू को टीम में रखा जा सकता था। यह अब तक का सबसे अजीब सिलेक्शन है।
ये है जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, ईशान किशन, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, रिंकू सिंह, हर्ष दुबे, वरूण चक्रवर्ती, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव और प्रभसिमरन सिंह।
अब देखना यह होगा कि क्या टीम प्रबंधन संजू सैमसन के भविष्य को लेकर कोई स्पष्टीकरण देता है, या यह विवाद और तूल पकड़ेगा।
🚨 One knock against Pakistan and Tilak Varma has a lifetime subscription in Squad.
— A N U J (@Hello_anuj) July 6, 2026
Meanwhile, Sanju Samson actively wins India a World Cup and gets treated like an outsider. The Mumbai lobby bias isn t even subtle anymore.
Disgusting management. 🖐️❌ pic.twitter.com/LjVWp2Pf9P
मैदान पर मातम: अंपायर से बहस के बीच क्रिकेटर को आया हार्ट अटैक, मौके पर ही गई जान
आरजी कर के बाद फिर दहला बंगाल: बारुईपुर में 11 साल की बच्ची से बर्बरता, सरकार के दावों पर उठे सवाल
पानी को चीरती निकली वंदे भारत: रफ्तार ऐसी कि फ्लाई-ओवर तक पहुंची बौछारें
ट्रंप की दोस्ती का असर: खाड़ी देशों को पछाड़ अमेरिका बना भारत का नया एनर्जी पार्टनर
116 साल की उम्र में अद्भुत जज्बा: दादी ने चढ़ीं तिरुपति की 3550 सीढ़ियां, वीडियो देख दंग रह गई दुनिया
वेलकम 4 में होगी मजनू-उदय की वापसी? निर्देशक अहमद खान ने दिया बड़ा संकेत
आधी रात को 7 साल के बच्चे की चाय की तलब , रैपिडो बुक कर ड्राइवर को किया हैरान
मुंबई के मनोरी बीच पर विदेशी जहाज फंसा, हाई अलर्ट पर नौसेना और कोस्ट गार्ड
मौसम का रेड अलर्ट : कल दिल्ली-यूपी समेत 21 राज्यों में भारी बारिश और 75 किमी की रफ्तार से चलेंगी विनाशकारी हवाएं
महाराष्ट्र में मानसून का तांडव : इमारतें ढहीं, मंदिर जलमग्न और ठप हुआ महानगर का पहिया