पटना: बिहार की हाई-प्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव का बिगुल बज चुका है। सोमवार (06 जुलाई, 2026) को राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने रेखा गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाकर सभी कयासों को खत्म कर दिया है। इस घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो गया है कि महागठबंधन इस सीट पर पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी।
प्रशांत किशोर की पार्टी पर बड़ा बयान टिकट मिलने के बाद रेखा गुप्ता ने आत्मविश्वास से लबरेज बयान दिया है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, प्रशांत किशोर की पार्टी पिछली बार भी चुनाव लड़ी थी, मेरे लिए वे कोई चुनौती नहीं हैं। उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि महागठबंधन पूरी तरह एकजुट है।
जनता का आशीर्वाद फिर मिलेगा उम्मीदवार घोषित होने पर रेखा गुप्ता ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा, आरजेडी ने मुझ पर दोबारा भरोसा जताया है। पिछली बार भी बांकीपुर की जनता ने मुझे अपना भरपूर आशीर्वाद दिया था, मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार भी जनता का समर्थन मुझे ही मिलेगा।
एनडीए का पलटवार, जीत का दावा आरजेडी की इस चाल पर सत्ताधारी एनडीए ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने दावा किया कि एनडीए उम्मीदवार दो-तिहाई बहुमत से जीतेगा। मांझी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सम्राट चौधरी के कार्यों से बांकीपुर की तस्वीर बदल गई है। विपक्ष के उम्मीदवार का इस चुनाव में पूरी तरह सफाया हो जाएगा।
विकास के मुद्दे पर एनडीए की नजर बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश ने भी एनडीए की जीत तय बताई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर जनता अपनी मुहर लगाएगी। उन्होंने विपक्षी गठबंधन की एकजुटता के दावों को नकारते हुए कहा कि जनता एनडीए के साथ है।
बता दें कि बांकीपुर सीट पर आरजेडी का यह कदम कांग्रेस और अन्य सहयोगियों के बीच समीकरणों को नया मोड़ दे सकता है। अब देखना यह होगा कि क्या चुनावी मैदान में रेखा गुप्ता का पुराना अनुभव काम आता है या एनडीए का विकास का दावा जनता को लुभाता है।
*#WATCH | पटना: बांकीपुर उपचुनाव के लिए महागठबंधन उम्मीदवार रेखा कुमारी ने कहा, RJD ने मुझपर दोबारा विश्वास जताया है इसके लिए मैं उनका बहुत आभार करती हूं... पिछली बार भी बांकीपुर की जनता ने मुझे अपना भरपूर आशीर्वाद दिया था, इस बार भी बांकीपुर की जनता मुझे अपना समर्थन देगी। मैं… pic.twitter.com/slOl3YJNch
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 6, 2026
18 साल का इंतजार: क्या अब रोज चलेगी कोलकाता एक्सप्रेस? सीमांचल के यात्रियों ने सांसद से की बड़ी मांग
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस, क्या होगा फैसला?
घर के बाहर मौत बनकर आया शेर: चरवाहे को दबोचा, ग्रामीणों ने पत्थरों की बौछार कर बचाई जान
पानी को चीरती निकली वंदे भारत: रफ्तार ऐसी कि फ्लाई-ओवर तक पहुंची बौछारें
डीपफेक स्कैम: अब आवाज और चेहरा भी नकली, AI ठगी से बचने का ये है अचूक तरीका
रिटायरमेंट के बाद भी मिलता रहेगा PF का ब्याज, 61 की उम्र तक होगा फायदा
कटिहार में दबंगई: आदिवासी महिला का घर ढहाया, जमीन हड़पने की कोशिश से दहला गांव
राम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा फेरबदल: चंपत राय का इस्तीफा मंजूर, कृष्ण मोहन संभालेंगे जिम्मेदारी
NSUI में चुनावी बिगुल: अब मोबाइल ऐप से तय होगा छात्र राजनीति का भविष्य
महाराष्ट्र में कुदरत का कहर: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे ठप, भूस्खलन और बाढ़ से थमा यातायात