गुजरात के भावनगर में दहला देने वाली घटना गुजरात के भावनगर जिले के पालिताना तालुका स्थित गरजिया गांव में सोमवार सुबह खौफ का मंजर देखने को मिला। अपने घर के बाहर मौजूद एक पशुपालक पर अचानक एक शेर ने हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
साक्षात मौत बनकर झपटा शेर पीड़ित पशुपालक कालूभाई भोगभाई गामरा सोमवार सुबह अपने घर के बाहर थे, तभी घात लगाए बैठे शेर ने उन पर अचानक हमला कर दिया। शेर ने उन्हें जमीन पर पटक दिया और उनके पैरों को अपने जबड़ों में जकड़ने की कोशिश की। अपनी जान बचाने के लिए कालूभाई पूरी ताकत से संघर्ष करते रहे।
पत्थरों की बौछार बनी ढाल मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने हिम्मत नहीं हारी। लोगों ने शोर मचाया और शेर पर लगातार पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। ग्रामीणों के इस साहस और शोर के कारण शेर घबरा गया और घटनास्थल से जंगल की ओर भाग निकला। इसके बाद ही घायल पशुपालक को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
गंभीर रूप से घायल हैं पशुपालक शेर के हमले में कालूभाई के शरीर पर गहरे घाव आए हैं और उनका काफी खून बह गया। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और ग्रामीण घर से बाहर निकलने में भी डर रहे हैं।
वन विभाग की टीम सक्रिय घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अधिकारी इस बात का पता लगा रहे हैं कि शेर रिहायशी इलाके तक कैसे पहुंचा। वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि इलाके में शेर की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखी जाए ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके।
#LionAttack
— Dilip Kshatriya (@Kshatriyadilip) July 6, 2026
A lion attacked a man in Garajiya village of #Gujarat s Bhavnagar district,The lion struck his neck with its paw, leaving him injured. He was rushed to hospital, while #viralvídeo incident is now under Forest Department investigation. @NewIndianXpress @santwana99 pic.twitter.com/HEu90bEoqh
पीएम मोदी की तीन देशों की कूटनीतिक उड़ान: इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के साथ मजबूत होंगे रणनीतिक संबंध
तोप का लाइसेंस मांग रहे राजभर को मिलेगा कट्टा ? एनडीए की बैठक के बाद सियासी बयानबाजी तेज
गर्लफ्रेंड के 3 टुकड़े करने वाला सनकी आशिक गिरफ्तार: जौनपुर एनकाउंटर में पैर में लगी गोली
क्या E20 पेट्रोल से खराब हो जाएगा गाड़ी का इंजन? महिंद्रा ने खुद बताया पूरा सच
बच्चों की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त: गुरुग्राम में 4,500 स्कूल बसों की होगी सघन जांच
सतलुज पर छिड़ा महासंग्राम: हरभजन सिंह बोले- सच को हमेशा के लिए दबाया नहीं जा सकता
जब चीता भी खा गया मात: तेज रफ्तार शिकारी को चकमा देकर हिरण ने बचाई जान
सतलुज पर सेंसर की कैंची: ओटीटी से फिल्म हटने पर भड़के दिलजीत दोसांझ, बोले- अब आवाज नहीं दबेगी
‘अकेला नहीं है इजरायल’: नेतन्याहू ने अमेरिकी अहंकार को नकारा, भारत को बताया सबसे भरोसेमंद साथी
भूपेश बघेल के दौरे से पहले पंजाब कांग्रेस में शक्ति प्रदर्शन, क्या वडिंग अलग-थलग पड़ गए?