वाशिंगटन: अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ती कड़वाहट के बीच इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के उस दावे को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि अमेरिका ही इजरायल का ‘इकलौता ताकतवर सहयोगी’ बचा है।
वेंस का अहंकार और नेतन्याहू का करारा जवाब हाल ही में अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक तीखी टिप्पणी करते हुए कहा था कि इजरायल को यह नहीं भूलना चाहिए कि डोनाल्ड ट्रंप ही दुनिया के एकमात्र नेता हैं जो उनके साथ खड़े हैं। वेंस ने चेतावनी भरे लहजे में कहा था कि इजरायल को अपने एकमात्र ताकतवर सहयोगी (अमेरिका) पर निशाना नहीं साधना चाहिए।
इस पर नेतन्याहू ने फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में वेंस की बात पर हंसते हुए तंज कसा। उन्होंने साफ कहा कि इजरायल अकेला नहीं है और उसके पास दुनिया में कई दोस्त हैं।
भारत का जिक्र कर चौंकाया नेतन्याहू ने वेंस के एकलौता होने के दावे को गलत साबित करने के लिए तुरंत भारत का नाम लिया। उन्होंने कहा, मेरे पास फेसबुक जैसे माध्यमों पर भारत से जबरदस्त समर्थन मिलता है। मुझे वहां से अपार सहयोग प्राप्त हो रहा है, जो यह साबित करता है कि हम अकेले नहीं हैं।
इजरायली पीएम का यह बयान कूटनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे अमेरिकी वर्चस्व और अहंकार को चुनौती देने के रूप में देखा जा रहा है।
पीएम मोदी और नेतन्याहू की प्रगाढ़ मित्रता भारत और इजरायल की दोस्ती पिछले कुछ वर्षों में एक नई ऊंचाई पर पहुंची है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेतन्याहू की व्यक्तिगत घनिष्ठता किसी से छिपी नहीं है। नेतन्याहू पहले भी सार्वजनिक मंचों से पीएम मोदी को अपना पर्सनल फ्रेंड बता चुके हैं और भारत को एक उभरती ग्लोबल पावर के रूप में संबोधित कर चुके हैं।
संकट के समय भारत का साथ जब खाड़ी देशों में युद्ध के बादल मंडरा रहे थे और अंतरराष्ट्रीय हवाई क्षेत्र बंद थे, तब पीएम मोदी ने इजरायल की यात्रा कर दुनिया को यह स्पष्ट संदेश दिया था कि भारत पूरी दृढ़ता के साथ इजरायल के साथ खड़ा है। नेतन्याहू के हालिया बयान ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वैश्विक राजनीति में भारत अब इजरायल के लिए एक अनिवार्य और सबसे भरोसेमंद साथी बन चुका है।
Netanyahu laughs as he DENIES Vance’s only powerful ally claim
— RT (@RT_com) July 5, 2026
Bibi: Israel has TONS of friends — picks India as an example
Boy, do we have tremendous support there pic.twitter.com/tQP5JHlSCs
E20 पेट्रोल विवाद: भारत के खंडन के बाद भी अड़ा भूटानी पत्रकार, सबूत के तौर पर जारी किया सरकारी दस्तावेज
मुंबई में वॉटर लॉकडाउन : मूसलाधार बारिश ने थामी रफ्तार, 16 ट्रेनें कैंसिल और एक्सप्रेस-वे बंद
प्लेइंग-XI से बाहर होते ही गौतम गंभीर और संजू सैमसन के बीच हुई लंबी चर्चा, वीडियो हुआ वायरल
ट्रंप के 3 फोन कॉल और फीफा का यू-टर्न: 64 साल बाद वर्ल्ड कप में फिर दोहराया गया इतिहास!
पंजाब कांग्रेस में नया सियासी मोड़: चन्नी गुट दिल्ली तलब, पार्टी की एकता पर संशय
ग्रेटर नोएडा: एसी में जोरदार धमाका, धू-धू कर जला घर, बाल-बाल बची जान
राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक आज: चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर सस्पेंस, क्या होगा फैसला?
पीएम मोदी का तीन-देशीय दौरा: इंडो-पैसिफिक में भारत की बढ़ती धमक और नई कूटनीति
चलती ट्रेन में बच्ची को भूल गई माँ, अनजान शख्स ने दिखाई ऐसी दरियादिली; वीडियो देख लोग बोले- सलाम है भाई
नाटो समिट से ठीक पहले पुतिन का पावर शो , कीव पर बैलिस्टिक मिसाइलों से भीषण हमला